March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

ग्राम मोहदी में विधायक अनुज शर्मा ने किया ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ की प्रतिमा का अनावरण…

ग्राम मोहदी में विधायक अनुज शर्मा ने किया ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ की प्रतिमा का अनावरण…

विज्ञापन…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। धरसींवा विधानसभा के ग्राम मोहदी में क्षेत्रीय अस्मिता और गौरव का प्रतीक ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ की प्रतिमा की स्थापना की गई। इस गरिमामयी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अनुज शर्मा उपस्थित रहे, जिन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर पूरे गांव में उत्सव का माहौल रहा। पारंपरिक छत्तीसगढ़ी गीतों और अरपा-पैरी के धार (राजकीय गीत) के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की वंदना की गई।

प्रतिमा के अनावरण के पश्चात ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी हमारी पहचान, हमारी संस्कृति और हमारी मातृभूमि का स्वरूप हैं। हर गांव में महतारी की प्रतिमा हमें अपनी जड़ों से जुड़ने और राज्य के विकास के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देती है। जब हम छत्तीसगढ़ महतारी की बात करते हैं, तो हमारे मन में वह छवि आती है जो अपने बच्चों को प्रेम भी देती है और स्वाभिमान से जीना भी सिखाती है। इस प्रतिमा की स्थापना करके मोहदी के आप सभी जागरूक नागरिकों ने अपनी आने वाली पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का एक महान कार्य किया है।आज के इस आधुनिक दौर में, जहाँ हम अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे हैं, वहाँ ऐसी स्थापना हमें याद दिलाती है कि हमारी असली पहचान हमारी माटी, हमारी बोली और हमारे लोक-पर्वों में है। छत्तीसगढ़ महतारी के हाथ में जो धान की बाली है, वो हमारी मेहनत और खुशहाली का संदेश देती है। जैसे महतारी अपने सभी बच्चों को एक समान मानती है, वैसे ही हमें भी जात-पात और ऊंच-नीच से ऊपर उठकर इस गाँव और क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होना है। विकास तभी संभव है जब हम “हमने बनाया हैं हम ही सँवारेंगे”के संकल्प को अपने व्यवहार में उतारेंगे।आपका सेवक होने के नाते मेरा यह प्रयास है कि जिस तरह आज हमने अपनी सांस्कृतिक पहचान को स्थापित किया है, वैसे ही शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में भी मोहदी को हम एक आदर्श ग्राम बनाएँ।मैं आप सभी को इस गौरवशाली अवसर पर बहुत-बहुत बधाई देता हूँ। आज छत्तीसगढ़ महतारी की छाया में हम यह संकल्प लें कि हम अपनी छत्तीसगढ़ी भाषा, कला और संस्कारों को हमेशा जीवित रखेंगे।

इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा, सरोज चंद्रवंशी, अशोक सिंहा, हरिशंकर वर्मा, अनुपमा वर्मा, श्रीराम साहू, शिवराम साहू, शिव कुमार साहू, ठाकुर राम वर्मा, कमलकांत वर्मा, गिरधारी धीवर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में माताएं-बहनें एवं युवा उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने विधायक का आत्मीय स्वागत किया और इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने पर हर्ष व्यक्त किया।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews