March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

ब्रह्माकुमारीज़ मेडिटेशन ट्रेनिंग सेंटर में युवा दिवस पर वर्कशॉप: “हम खुश रहेंगे और सदा खुशी बांटेंगे बच्चों ने की प्रतिज्ञा”

ब्रह्माकुमारीज़ मेडिटेशन ट्रेनिंग सेंटर में युवा दिवस पर वर्कशॉप: “हम खुश रहेंगे और सदा खुशी बांटेंगे बच्चों ने की प्रतिज्ञा”

विज्ञापन…

हरियर एक्सप्रेस, बिलासपुर। राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज मेडिटेशन ट्रेनिंग सेंटर, रघुविहार में युवाओं के लिए “Higher Thinking, Better Life” विषय पर एक प्रेरणादायक वर्कशॉप का आयोजन किया गया जिसमें महादेव नर्सिंग कॉलेज एवं शा. आयुर्वेद महाविद्यालय के लगभग 100 विद्यार्थी उपस्थित रहे साथ ही महाविद्यालय के प्रोफेसर भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दत्तात्रेय यादव, पूर्व सैनिक एवं वर्तमान सीनियर गुड्स ट्रेन मैनेजर, उस्लापुर स्टेशन (SECR) तथा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अनुरुदिता यादव उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती काजल द्विवेदी (CISF इंस्पेक्टर) एवं श्रीमती संगीता शुक्ला ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम का संचालन बी.के. शारदा बहन द्वारा किया गया तथा संस्था का परिचय बी.के. अंजली बहन द्वारा दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रहे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर एवं मेडिटेशन ट्रेनर बी.के. विकास सोनी सर, जिन्होंने “विचार परिवर्तन से जीवन परिवर्तन” विषय पर प्रभावशाली वर्कशॉप कराया।

बी.के. विकास सर ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा,

“शक्ति शारीरिक नहीं, मानसिक होती है। हम सभी उस सर्वशक्तिवान परमात्मा की संतान हैं, इस नाते उनकी सभी शक्तियाँ हमारे भीतर निहित हैं। आवश्यकता है उन्हें पहचानने और योग के माध्यम से जागृत करने की।”

उन्होंने मेमोरी ट्रेनिंग, परीक्षा के भय (Exam Fear) से मुक्ति एवं एकाग्रता बढ़ाने के व्यावहारिक उपाय बताते हुए सभी को गहन राजयोग मेडिटेशन की अनुभूति भी कराई।

मुख्य अतिथि दत्तात्रेय यादव ने मेडिटेशन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि परीक्षा की तैयारी के समय मेडिटेशन ने उन्हें मानसिक स्थिरता एवं आत्मविश्वास प्रदान किया। साथ ही उन्होंने कारगिल युद्ध के अपने अनुभव भी साझा किए जो विद्यार्थियों के लिए बहुत ही प्रेरणादायक रहे।

कार्यक्रम में बी.के. दिलावर द्वारा युवा दिवस पर समर्पित एक प्रेरणादायक गीत भी प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित युवाओं ने खूब सराहा।

कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने इस वर्कशॉप को अत्यंत उपयोगी, प्रेरणादायक एवं जीवन-परिवर्तनकारी बताते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews