March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

पीडीएस दुकान पर चोरों का धावा: 30 हजार से ज्यादा का राशन पार

पीडीएस दुकान पर चोरों का धावा: 30 हजार से ज्यादा का राशन पार

अंबिकापुर। सरकारी राशन व्यवस्था को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने ग्राम कोरजा स्थित पीडीएस दुकान में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। बीती रात दुकान का ताला तोड़कर चोर करीब 13 क्विंटल चना, 4 क्विंटल शक्कर और 7 क्विंटल चावल लेकर फरार हो गए। चोरी गई राशन सामग्री की कुल कीमत लगभग 30 हजार 800 रुपये आंकी गई है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना 7 जनवरी की रात की है। सुबह जब पीडीएस दुकान खोली गई तो ताले टूटे मिले और अंदर रखा पूरा राशन गायब था। इसके बाद पीडीएस संचालक एवं प्रार्थी शिवनारायण सिंह ने लखनपुर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में धारा 331(4), 305A एवं 305E बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी कोसगां, केवरा और कुंवरपुर क्षेत्रों में इसी तरह की चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रही वारदातों को देखते हुए किसी संगठित गिरोह की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल लखनपुर पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज व अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews