विज्ञापन…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक (नगर) तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) के मार्गदर्शन में थाना उरला क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 01 जनवरी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति हीरानगर सतनामी पारा अछोली अवैध रूप से देशी मदिरा रखकर बिक्री हेतु रखा है ।
सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना उरला पुलिस द्वारा उप निरी तेज राम कंवर के नेतृत्व में बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर एक आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से कुल 45 पाव देशी मदिरा जप्त की गई। आरोपी का नाम पूछने पर स्वयं का नाम संतोष ढीढी पिता तुला राम ढीढी बताया, बरामद मदिरा को मौके पर पंचनामा तैयार कर विधिवत जप्त किया गया।

उक्त आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 01/26, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण में आरोपी से पूछताछ जारी है तथा अवैध शराब के स्रोत के संबंध में भी जांच की जा रही है।
उरला रायपुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब अथवा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना निकटतम थाना या पुलिस कंट्रोल रूम अथवा 112 को दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

नाम आरोपी – संतोष ढ़ीढी पिता तुलाराम ढीढी 35 साल हीरानगर सतनामी पारा अछोली।
जप्त संपत्ति – 20 पौवा शोले मसाला ,और 25 पौवा शेरा मसाला कुल 45 पाव।
कार्यवाही में उप निरीक्षक तेज राम कंवर ,सहायक उप निरीक्षक भगत ,आरक्षक सत्येंद्र प्रधान का विशेष योगदान रहा।



