March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

पुलिस द्वारा की गई अवैधानिक कार्यवाही के विरोध में मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोग उतरे सड़कों पर…

पुलिस द्वारा की गई अवैधानिक कार्यवाही के विरोध में मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोग उतरे सड़कों पर…

रायपुर पुलिस पर लगाया अवैधानिक रूप से कार्य करने का आरोप

रायपुर पुलिस अपना रवैया नहीं सुधारती है तो उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

विज्ञापन…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद रायपुर के राजीव गांधी चौक छोटापारा में मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोगों ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन शहर सीरत कमेटी के बैनर तले किया गया। यह धरना-प्रदर्शन मुस्लिम समाज पर पुलिस द्वारा हुए तथाकथित अत्याचार के खिलाफ था। प्रदर्शनकारियों ने अपने हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। धरना-प्रदर्शन के बाद मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा और पुलिस की कार्रवाई पर आपत्ति दर्ज कराई।

ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले सुबह सुबह 4 बजे से रायपुर पुलिस द्वारा मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया था, सुबह से शाम तक उन्हें भूखा प्यासा बैठाल कर पूछ ताछ करते रहे उन्हें किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा नहीं बताया गया कि उन्हें किस कारण बुलाया गया है। शाम को एक प्रतिबंधित विदेशी ऐप IMO पर चैटिंग करने का कारण बताते हुए उन्हें पूछ ताछ कर छोड़ दिया गया। परन्तु मुस्लिम समाज के लोगों का कहना है कि यदि IMO ऐप बैन कर दिया गया है तो वह प्ले स्टोर पर अवेलेबल क्यों है? मुस्लिम समाज के लोगों का कहना है कि महिलाओं और बुजुर्गों को भी थाना ले जाकर पुलिस ग्राउंड में पूछताछ की गई, जो कि अवैधानिक तरीका है। इसी बात को लेकर आज मुस्लिम समाज का गुस्सा फूटा और रायपुर पुलिस को मंच से चेतावनी देते हुए कहा गया कि पुलिस अपना यह रवैया सुधारे अन्यथा और उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews