जिला पंचायत सदस्यों ने किया समान्य सभा कि बैठक का बहिष्कार…
जिला पंचायत रायपुर के जिला सदस्यों ने समान्य सभा का प्रस्तावित बैठक का किया बहिष्कार

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। जिला पंचायत रायपुर के रेडक्रॉस सोसाइटी सभागार कलेक्ट्रेट परिसर में प्रस्तावित सामान्य सभा कि बैठक का सभी सदस्यों ने जमकर विरोध कर सदन से वॉक आउट किया।
सदस्यों का कहना है, कि प्रदेश के ग्राम पंचायतों में 15 वे वित्त कि राशि का आबंटन नहीं करने से पंचायतों में किसी भी प्रकार का विकास कार्य नहीं हो रहा है।
इन विषयों को लेकर किया सदन का बहिष्कार…
प्रदेश के किसानों का धान खरीदी में लेट लतिफी और धान मंडी में किसानो का टोकन नहीं कटना, किसानों के गंभीर मुद्दा एग्रीटेक पोर्टल में फौत हो चुके किसानों का कैरी फॉरवर्ड नहीं होना, रकबा का संशोधन नहीं होना मनरेगा का काम ग्राम पंचायतों में स्वीकृति नहीं होना।
प्रधानमंत्री आवास योजना का राशि नहीं दिए जाने को लेकर बैठक में चर्चा नहीं होना।
प्रशासन कि खराब नीतियों से परेशान होकर सदस्यों ने इस बैठक का बहिष्कार किया है।
जिला पंचायत सदस्यों के फोन का पत्राचारो का किसी भी प्रकार के विभागीय अधिकारीयों द्वारा जवाब नहीं देना और ना ही जनप्रतिनिधियों को कोई तवज्जो दिया जा रहा है। इन सब से नाराज होकर सभी सदस्यों ने सदन से वॉक आउट कर दिया।
इन सदस्यों ने किया बहिस्कार…
जिला पंचायत कि सामान्य सभा का बहिस्कार करने वाले सदस्यों में
1. वतन अंगनाथ चंद्राकर, आरंग
2. भीनू सुजीत घिदौड़े, आरंग
3. पूजा लोकमणि कोसले, अभनपुर
4.कविता हेमंत कश्यप, आरंग
5. यशवंत धनेंद्र साहू, अभनपुर
6.हरिशंकर निषाद, धरसींवा आदि सदन कि बहिस्कार में शामिल रहे।



