March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारेलाल सिंह का जयन्ती पर महापौर मीनल चौबे ने प्रतिमा स्थल पर किया सादर नमन…

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारेलाल सिंह का जयन्ती पर महापौर मीनल चौबे ने प्रतिमा स्थल पर किया सादर नमन…

निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, एमआईसी सदस्य सुमन अशोक पाण्डेय, परिवारजनों, गणमान्यजनों, आमजनों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारेलाल सिंह को जयन्ती पर सादर नमन किया।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारेलाल सिंह को उनकी जयन्ती पर नगर निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में जोन 5 के सहयोग से जीई मार्ग में आमापारा में छत्तीसगढ़ बुनकर सोसायटी स्थित प्रतिमा स्थल के समक्ष रखे गए पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने समस्त राजधानीवासियों की ओर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारेलाल सिंह को उनकी जयन्ती पर सादर नमन किया।

नगर निगम रायपुर के आयोजन में प्रमुख रूप से नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, एमआईसी सदस्य सुमन अशोक पाण्डेय, पूर्व पार्षद दिलीप यदु, नगर निगम जोन 5 जोन कमिश्नर खीरसागर नायक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारेलाल सिँह के परिवारजनों और नगर के गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों, आमजनों ने प्रतिमा स्थल पर उन्हें उनकी जयन्ती पर सादर नमन किया।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews