March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

अम्बेडकर जयंती के अवसर पर यूनिटी फॉर सोशल जस्टिस द्वारा आयोजित कार्यक्रम संपन्न…

अम्बेडकर जयंती के अवसर पर यूनिटी फॉर सोशल जस्टिस द्वारा आयोजित कार्यक्रम संपन्न…

अम्बेडकर जयंती के अवसर पर यूनिटी फॉर सोशल जस्टिस द्वारा आयोजित कार्यक्रम संपन्न…

नवेद खान, रायपुर। राजधानी रायपुर के वृंदावन हॉल में भारत रत्न, बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर प्रति वर्षानुसार यूनिटी फॉर सोशल जस्टिस की ओर से भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमे Pick & Speak Quiz एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

इस कार्यक्रम आई ए एस महादेव कांवरे भी उपस्थित थे उन्होंने कहा कि संविधान की प्रति खरीदकर घर में रखने से कुछ नहीं होगा बल्कि अपने बच्चों को इसकी अहमियत बतानी होगी। समाज में आज भी अंधविश्वास, कुरुतियां और पाखंड फैला हुआ है। जबकि संविधान की रोशनी में इन सभी का कोई महत्त्व नहीं है। उन्हों ने कार्यक्रम में मौजूद युवाओं से कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता और मेहनत का कोई तोड़ के नहीं होता। इसलिए मेहनत जारी रखें। उन्होंने पैरेंट्स से कहा कि वे अपने बच्चों को पढ़ने या किसी हुनर को सीखने के लिए बाहर भेजें। इससे बच्चे में आत्मविश्वास बढ़ता है और सीखने की क्षमता विकसित होती है। साथ ही वह दुनियादारी भी सीखता है।

संस्था के फाउंडर एडवोकेट जन्मेजय सोना ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में Pick & Speak Quiz एवं भाषण प्रतियोगिता रखी गई थी भाषण में प्रथम हर्षनेश रहे। द्वितीय फिजा अली और तीसरे स्थान पर मनीष सिंह कश्यप रहे। क्विज में खुश सहारे अव्वल रहीं। दूसरे स्थान पर पूजा साहू और तृतीय अफान रजा रहे।

इस कार्यक्रम में रविवि बॉयोटेक्नोलॉजी के डीन एसके जाधव, लॉ के प्रोफेसर वेणुधर रौतिया, औद्योगिक न्यायालय के न्यायाधीश एसएल मात्रे, पीएनबी के एजीएम एलआर लुहा, बीएसएनएल के रिटायर्ड डीजीएम बीबी बोंद्रे आदि ने भी अपने विचार रखे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews