March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

लालपुर के निस्तारी तालाब को लेकर पंकज शर्मा के साथ लालपुर निवासियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

लालपुर के निस्तारी तालाब को लेकर पंकज शर्मा के साथ लालपुर निवासियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। लालपुर के निस्तारी शीतला तालाब को निजी व्यक्ति के नाम पर दर्ज कर भ्रष्टाचार एवं मनमानी करने तथा राजस्व त्रुटि को सुधार करने को लेकर लालपुर के निवासियों ने पंकज शर्मा के साथ कलेक्टर को ज्ञापन दिया। इस दौरान स्थानीय निवासियों को कलेक्टर ने आशवस्त करते हुये कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया है।


छ.ग. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री पंकज शर्मा ने बताया कि लालपुर स्थित शीतला तालाब की कैफियत काॅलम में वर्ष 1925-26 से 2000-2001 तक तालाब तथा तालाब पार दर्ज है। वर्ष 2002-03 में त्रुटिवश उक्त तालाब को राजस्व अभिलेखों में निजी व्यक्ति की कृषि भूमि के नाम पर दर्ज कर दिया गया है। उक्त तालाब वार्डवासियों के आम निस्तारी का साधन है तथा शीतला मंदिर भी इसी तालाब से जुड़ा हुआ है एवं समस्त वार्डवासी शीतला माता मंदिर में पूजा-पाठ के साथ-साथ तालाब का संरक्षण एवं देखभाल भी कर रहें है। यह एक आस्था से जुडा हुआ मामला है। राजस्व अभिलेखों में निजी व्यक्ति का नाम दर्ज होने पर उनके द्वारा अनाधिकृत रूप से स्थानीय निवासियों पर दबाव बनाकर बलपूर्वक कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है जिसके कारण स्थानीय निवासियों में रोष व्याप्त है। राजस्व अभिलेखों में जिस प्रकार से जानबूझकर त्रुटि की गई है उसे सुधार करने के लिये आज लालपुर निवासियों के साथ कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है।
स्थानीय लोगो का कहना है कि शीतला तालाब को मिलीभगत कर भू-माफियाओं के द्वारा ग्रामवासियों से छल-कपट कर व्यक्तिगत नाम से राजस्व अभिलेखों दर्ज करा लिया गया है। तालाब के अस्तित्व को बचाने के लिये हम सभी संघर्ष करते रहेंगे। प्रदेश सरकार एक ओर तालाब के संरक्षण की बात कहती है वहीं सरकार में बैठे कुछ लोग अधिकारियों से सांठगांठ कर लालपुर के तालाब को निजी हाथों में बेचकर भारी भ्रष्टाचार कर रहें रहें है।
कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से रायपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन, कृपाराम साहू, मनोज साहू, बलीराम साहू, तीरथ यादव, सुरेश धीवर, बंशी सागरवंशी, मुकेश साहू, तीरथ साहू, धीरज जैन, मोनू साहू, हरिचंद साहू, दयाराम यादव, लीलाधर साहू, केशव साहू, लकेश्वर साहू हिम्मत साहू, विजय साहू, नेतराम साहू, तुलसी साहू, अयोध्या साहू, जितेन्द्र साहू, भुनेश्वर कुमार, टीकाराम साहू, धनीराम साहू आदि उपस्थित थे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews