March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

नगर निगम में विज्ञापन एजेंसियों की बैठक, ऑनलाइन होर्डिंग मैनेजमेंट सिस्टम की जानकारी दी गयी, बकाया राशि का शीघ्र भुगतान करने दिए गए निर्देश…

नगर निगम में विज्ञापन एजेंसियों की बैठक, ऑनलाइन होर्डिंग मैनेजमेंट सिस्टम की जानकारी दी गयी, बकाया राशि का शीघ्र भुगतान करने दिए गए निर्देश…

विज्ञापन होर्डिंग के सेफ्टी सिस्टम को सदैव सुनिश्चित करने के निर्देश।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विगत दिवस रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और नगर पालिक निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में कार्यरत विज्ञापन एजेंसियों के प्रतिनिधियों की बैठक रायपुर नगर पालिक निगम मुख्यालय भवन के तृतीय तल सभाकक्ष में ली गयी। बैठक में रायपुर की लगभग सभी विज्ञापन एजेंसियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

बैठक में सभी विज्ञापन एजेंसियों के प्रतिनिधियों को ऑनलाइन होर्डिंग मैनेजमेंट सिस्टम के बारे में जानकारी दी गयी । साथ ही सभी विज्ञापन एजेंसियों को रायपुर नगर पालिक निगम की बकाया राशि का शीघ्र भुगतान करने हेतु निर्देशित किया गया ।

नगर पालिक निगम के अधीक्षक विज्ञापन सह कार्यपालन अभियंता पद्माकर श्रीवास ने सभी विज्ञापन एजेंसियों के प्रतिनिधियों को विज्ञापन होर्डिंग के सेफ्टी सिस्टम को सदैव सुनिश्चित रखने निर्देशित किया। बैठक में समय-समय पर जारी नियमों का पूर्णतः पालन करने और उपविधि 2024 का पालन करने तथा लागू नवीन उपविधि 2024 के नियमों के सन्दर्भ में चर्चा की गयी। बैठक में नगर निगम सहायक अभियंता नगर निवेश नीतीश झा की उपस्थिति रही।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews