March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Sports

विधायक पुरंदर मिश्रा ने किया इंटर-कॉलेज बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ…

विधायक पुरंदर मिश्रा ने किया इंटर-कॉलेज बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ…

जोश, जुनून और जीत का आग़ाज़ — विधायक पुरंदर मिश्रा के प्रथम शॉट से शुरू हुआ बास्केटबॉल महोत्सव।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। St. Vincent Pallotti College, रायपुर में आयोजित Inter-College Basketball Tournament का शुभारंभ आज जोश, जुनून और खेल भावना के अद्भुत संगम के साथ हुआ। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत करते हुए जय श्रीराम के उद्घोष के साथ बास्केटबॉल रिंग में प्रथम शॉट लगाकर खेल महोत्सव का भव्य और उत्साहपूर्ण उद्घाटन किया।

इस अवसर पर खिलाड़ियों के चेहरों पर आत्मविश्वास, आंखों में जीत का संकल्प और मैदान में ऊर्जा का अद्भुत माहौल देखने को मिला। विधायक श्री मिश्रा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि, “खेल युवाओं को अनुशासन, संघर्ष, नेतृत्व और सफलता का मार्ग दिखाते हैं। खेल के मैदान से ही राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव रखी जाती है।”

कार्यक्रम की गरिमा को कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कुलदीप दुबे, प्रमोद साहू तथा उच्च शिक्षा विभाग की पूरी टीम की गरिमामयी उपस्थिति ने और अधिक गौरवशाली बना दिया।

युवा खिलाड़ियों की ऊर्जा, समर्पण और खेल भावना यह संदेश देती है कि आने वाला समय खेल प्रतिभाओं के स्वर्णिम भविष्य का संकेत है। मुकाबलों के शुभारंभ के साथ पूरा परिसर जय श्रीराम के गगनभेदी नारों से गूंज उठा, जिससे वातावरण में नई ऊर्जा का संचार हो गया।

अंत में सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन, जीत और उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews