
हरियर एक्सप्रेस, बिलासपुर। एससीईआरटी रायपुर द्वारा संचालित बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी/पश्चिम भारत विज्ञान मेला/विज्ञान प्रश्नमंच प्रतियोगिता के अंतर्गत राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी मेला का आयोजन, जशपुर में आयोजित में होगा जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे, संभागीय विज्ञान नोडल सहायक प्राध्यापक श्रीमती प्रीति तिवारी एवं एपीसी आरती राय के मार्गदर्शन में विज्ञान मेला जोनल अधिकारी व्याख्याता मनोज कुमार यादव पीएमश्री चकरभाठा एवं व्याख्याता विनय कुमार तिवारी शा उ मा बहतराई के नेतृत्व में बिलासपुर संभाग के 6 जिले से छात्र-छात्राओं ने विज्ञान मॉडल, विज्ञान क्लब एवं विज्ञान प्रश्नमंच, सहायक शिक्षण सामाग्री, विज्ञान सेमिनार में जशपुर में बाल वैज्ञानिकों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया।

राज्य स्तरीय विज्ञान मेला दिनाँक 12नवंबर से 15 नवंबर तक स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, जशपुर में आयोजित किया गया। सतत क़ृषि के अंतर्गत
शोऐब अली लिटिल फ्लावर स्कूल शक्ति प्रथम स्थान प्राप्त किया।
व्यक्तिगत प्रोजेक्ट के अंतर्गत प्रथिल पांडे सेजेस सेमरा जीपीएम द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
टीम प्रोजेक्ट के अंतर्गत कमल सूर्यवंशी व कृष्णकांत पांडे पीएमश्री सेजेस चकरभाठा द्वितीय स्थान, विज्ञान शिक्षक संगोष्ठी श्रीमती अंशु मानिकपुरी सेजेस झालरौंदा कोरबा कोरबा को तृतीय स्थान।

प्रश्न मंच (विद्यार्थी )के अंतर्गत गीतांजलि कुर्रे यामिनी गबेल शक्ति को द्वितीय स्थान।
सहायक शिक्षक सामग्री शिक्षक वर्ग के अंतर्गत पतांजल यादव शा उ मा धाराशिव नवागढ जांजगीर चांपा को प्रथम स्थान सीमा स्वर्णकार पीएमश्री सेजेस बाल्को कोरबा को तृतीय स्थान।
उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान बिलासपुर
प्रश्न मंच बी एड ग्रुप – प्रथम (आशीष पंकज कुमार &बेबी मिरी)
प्रश्न मंच एम एड ग्रुप – द्वितीय (सूर्य प्रकाश आहेर & महेन्द्र खांडेकर)
तात्कालिक भाषण बी एड ग्रुप- द्वितीय (अमर मलिक) एवं तृतीय (गजेन्द्र सिंह)
तात्कालिक भाषण एम एड ग्रुप- प्रथम(शिवांगी गुप्ता) एवं तृतीय( रामेश्वरी खांडे)
टी एल एम, बी एड – प्रथम(प्रमोद बिहारी बघेल) एवं द्वितीय(राजेश कुमार टंडन)
विज्ञान क्लब बी एड- विजेता(पूरन लाल तांजय & हरिशंकर सायं पैकरा)
मार्गदर्शन शिक्षक- श्री करीम खान
डॉ सलीम जावेद
बुनियादी प्रशिक्षण संस्था बिलासपुर
विज्ञान क्लब के अंतर्गत अंजना भगत द्वितीय स्थान
सहायक शिक्षक सामग्री निर्माण के अंतर्गत पूजा पटेल प्रथम स्थान
तात्कालिक भाषण के अंतर्गत मिथिलेश कोसले द्वितीय स्थान
प्रश्न मंच के अंतर्गत अंजली यादव दुर्गेश कुमार तृतीय स्थान प्राप्त की
मार्गदर्शक शिक्षिका प्रेमलता लाल
शासकीय जिला प्रशिक्षण संस्थान पेंड्रा
1.तात्कालिक भाषण -राजेश साहू-तृतीय स्थान
2.विज्ञान क्लब- रितेश सिंह-तृतीय स्थान
3.टी. एल. एम.- अमित यादव- द्वितीय स्थान
4.प्रश्न मंच- नितेश सार्थी- द्वितीय स्थान
मार्गदर्शक शिक्षिका 1. श्रीमती सुनीता लकड़ा 2. श्रीमती शांति ओट्टी
जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय टांडे एवं श्रीमती आरती राय के द्वारा सभी विद्यार्थियों एवं विज्ञान मेला नोडल अधिकारी प्रीति तिवारी, श्री अखिलेश मेहता एवं सभी मार्गदर्शक शिक्षको ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित किये।



