March 8, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

लोकतंत्र की मजबूती के लिए विशेष पहल — विधायक पुरंदर मिश्रा ने किया कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन

लोकतंत्र की मजबूती के लिए विशेष पहल — विधायक पुरंदर मिश्रा ने किया कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन

“लोकतंत्र की पारदर्शिता ही विकास की दिशा — विधायक पुरंदर मिश्रा ने दिलाई ‘विकसित भारत 2047’ की प्रेरणा”

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के एकात्म परिसर में आयोजित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक पुरंदर मिश्रा ने उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं के साथ सार्थक संवाद किया।

विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि- “लोकतंत्र की सुदृढ़ नींव पारदर्शिता पर आधारित होती है। मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र की पवित्रता बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रत्येक कार्यकर्ता निष्ठा और समर्पण के साथ इस कार्य को पूर्ण करें ताकि ‘विकसित भारत 2047’ का संकल्प साकार हो सके।”

यह कार्यशाला जवाहर नगर मंडल अध्यक्ष संदीप जंघेल के नेतृत्व में आयोजित हुई, जिसमें जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, प्रदेश महामंत्री गुंजन प्रजापति, प्रफुल विश्वकर्मा, अकबर अली सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विधायक पुरंदर मिश्रा के प्रेरक नेतृत्व में रायपुर उत्तर विधानसभा, जनभागीदारी और जागरूकता की इस यात्रा को निरंतर आगे बढ़ा रहा है, ताकि वर्ष 2047 तक विकसित भारत का स्वप्न साकार हो सके।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews