March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

महापौर और आयुक्त के निर्देश पर अपर आयुक्त स्वास्थ्य ने जोन 8 कमिश्नर सहित कार्तिक पुन्नी मेला समिति महादेवघाट के सहयोग से पुन्नी मेला पूर्व महादेवघाट में सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाईट एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओ की तैयारियों का किया प्रत्यक्ष निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश…

महापौर और आयुक्त के निर्देश पर अपर आयुक्त स्वास्थ्य ने जोन 8 कमिश्नर सहित कार्तिक पुन्नी मेला समिति महादेवघाट के सहयोग से पुन्नी मेला पूर्व महादेवघाट में सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाईट एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओ की तैयारियों का किया प्रत्यक्ष निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर आज नगर निगम अपर आयुक्त स्वास्थ्य श्री विनोद पाण्डेय ने नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल सहित कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपडा, सहायक अभियंता श्री अनुराग पाटकर, अन्य संबंधित जोन 8 अधिकारियों की उपस्थिति में कार्तिक पुन्नी मेला आयोजन समिति महादेवघाट रायपुर के सहयोग से रायपुर नगर निगम जोन 8 की टीम द्वारा महादेव घाट पुन्नी मेला आयोजन हेतु महादेव घाट में करवायी जा रही सफाई व्यवस्था, पेयजल प्रबंधन, स्ट्रीट लाईट प्रबंधन सहित अन्य आवश्यक कार्यों के प्रबंधन की तैयारियों का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया।

नगर निगम अपर आयुक्त एवं जोन 8 जोन कमिश्नर ने नगर निगम जोन 8 के संबंधित अधिकारियों को कार्तिक पुन्नी मेला आयोजन समिति महादेवघाट रायपुर के पदाधिकारियों के सहयोग से समन्वय बनाकर सफाई, पेयजल, लाईट सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं महादेव घाट पुन्नी मेला स्थल पर महादेव घाट में वार्षिक परंपरागत आयोजन की गरिमा एवं सम्मान के अनुरूप प्राथमिकता के साथ श्रद्धालु नागरिको की सुविधा हेतु करवाया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। अपर आयुक्त एवं जोन 8 कमिश्नर ने सफाई लाईट, पेयजल एवं अन्य आवश्यक कार्यों की तैयारियां तत्काल प्राथमिकता से महादेवघाट पुन्नी मेला समिति के पदाधिकारियों के साथ समन्वय एवं सहयोग कर श्रद्धालुओ को सुविधायुक्त स्वस्थ, स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करवाने दिया जाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews