
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। राजधानी के मेकाहारा अस्पताल में फिर लापरवाही का मामला सामने आ रहा है। मेकाहारा अस्पताल में अव्यवस्था के कई मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें मरीजों से जांच के लिए अधिक शुल्क लेना, स्टाफ की कमी, मरीजों और अटेंडरों के बीच विवाद, खराब मशीनरी और बिल्लियों का आतंक शामिल हैं। कुछ मामलों में, आयुष्मान कार्डधारकों को भी जांच की सुविधा नहीं मिल पा रही है, जिससे उन्हें निजी क्लीनिकों की तरह उच्च शुल्क देना पड़ रहा है जैसी खबरें लगातार सामने आती रही है लेकिन इस बार मरीजों का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक ही बिस्तर पर दो दो मरीज दिखाई दे रहे है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह वायरल वीडियो रायपुर के मेकाहारा अस्पताल का है जहां ऑपरेशन के बाद एक ही बिस्तर पर दो दो मरीजों को रखने का मामला सामने आया है और स्टाफ द्वारा इसका कारण अस्पताल में बिस्तर कम और मरीज अधिक होना बताया जा रहा है।

वहीं ग्राम पलवाद, अभनपुर की एक महिला मरीज ने इसकी शिकायत जिला पंचायत सदस्य पूजा लोकमनी कोशले को दी जिसके बाद पूजा लोकमनी कोशले के द्वारा जिला स्वास्थ अधिकारी को हिदायत दी गई है कि वह ऐसी बद्दहाल व्यवस्था को जल्दी ही सुधारे ताकि मरीजों को कोई तकलीफ़ न हों।



