March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने छठ पूजा पर्व हेतु सड्डू तालाब में छठ महापर्व आयोजन समिति के सहयोग से नगर निगम जोन 9 द्वारा करवायी गयी सफाई व्यवस्था का किया प्रत्यक्ष निरीक्षण,स्वच्छता व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया, नागरिकों की मांग पर सड्डू बाजार मार्ग की भी निरीक्षण कर सघन सफाई करवाने कहा…

ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने छठ पूजा पर्व हेतु सड्डू तालाब में छठ महापर्व आयोजन समिति के सहयोग से नगर निगम जोन 9 द्वारा करवायी गयी सफाई व्यवस्था का किया प्रत्यक्ष निरीक्षण,स्वच्छता व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया, नागरिकों की मांग पर सड्डू बाजार मार्ग की भी निरीक्षण कर सघन सफाई करवाने कहा…

विज्ञापन…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 9 के अंतर्गत कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड क्रमांक 7 क्षेत्र अंतर्गत सड्डू तालाब में नगर निगम जोन क्रमांक 9 द्वारा सूर्य छठ पूजा पर्व पर सड्डू तालाब छठ महापर्व आयोजन समिति के सहयोग से चलाये गए विशेष सफाई अभियान का प्रत्यक्ष निरीक्षण नगर निगम एमआईसी सदस्य खेम कुमार सेन, पार्षद श्रीमती सावित्री धीवर, सड्डू तालाब छठ महापर्व आयोजन समिति के पदाधिकारियों सहित जोन 9 जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा सीनियर, कार्यपालन अभियंता शरद ध्रुव, सहायक अभियंता सन्दीप तिवारी, उप अभियंता अतुल बंसल, जोन स्वास्थ्य अधिकारी बारोन बंजारे, स्वच्छता निरीक्षक भोला तिवारी की उपस्थिति में किया। रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने नगर निगम द्वारा छठ महापर्व आयोजन समिति के साथ मिलकर सड्डू तालाब में करवाई गयी सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।

निरीक्षण के दौरान रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने सभी भक्तजनों को सूर्य छठ पूजा पर्व पर हार्दिक शुभकामनायें दी हैँ।

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने नगर निगम जोन 9 द्वारा छठ महापर्व आयोजन समिति के साथ मिलकर की गयी सम्पूर्ण सड्डू तालाब क्षेत्र में समुचित प्रकाश व्यवस्था पर निरीक्षण के दौरान संतोष व्यक्त किया।

साथ ही सड्डू तालाब के सभी घाटों को सुव्यवस्थित करने का कार्य सड्डू तालाब महापर्व आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों के साथ सहयोग करते हुए नगर निगम जोन 9 द्वारा करवाया गया है। इस कार्य पर भी ग्रामीण विधायक ने संतोष व्यक्त किया है। सड्डू तालाब के समीप नालियों का गन्दा पानी सड़क पर बहने की नागरिकों द्वारा निरीक्षण के दौरान की गयी जनशिकायत पर रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने नगर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा सीनियर को सम्बंधित स्थल का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर समस्या का शीघ्र समाधान करवाने कहा है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews