March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Education

मिशन 90 प्लस योजना के तहत उन्मुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन…

मिशन 90 प्लस योजना के तहत उन्मुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन…

विज्ञापन….

हरियर एक्सप्रेस, बिलासपुर। मिशन 90 प्लस योजना के तहत जिले के परिणाम को 90 प्रतिशत से अधिक लाने के उद्देश्य से उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन सेजेस महारानी लक्ष्मीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर में किया गया। जिसमें जिले के रसायन विषय के 123 व्याख्याता उपस्थित रहे।

कार्यशाला में श्री सुरेन्द्र पाल सिंह चांवल प्रबंध निदेशक अरपा रिवर वेली इंटरनेशनल स्कूल ठेका बिलासपुर एवं श्री संदीप चोपड़ा सहायक संचालक विधि प्रकोष्ठ जिला बिलासपुर आमंत्रित थे। श्री चावला जी ने सभी को मिशन 90 प्लस के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु उदाहरण व घटनाओं के माध्यम से प्रेरित किया। संदीप चोपड़े सर ने सभी को 90 की बजाय 100 प्रतिशत रिजल्ट का लक्ष्य तय करने एवं उसे प्राप्त करने के तरीके अपने अनुभव के आधार पर बताएं। शिक्षकों के प्रश्नों का भी जवाब बखूबी दिया और पूरे समय तक उपस्थित है। जितेंद्र खोबरागड़े ने मिशन 90 के उद्देश्य और कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डाला और राज्य में प्रथम तीन स्थान पर आने के लिए प्रेरित किया।

विषय विशेषज्ञ सुश्री सुशील मौर्य,, श्री राजीव रत्न पांडे, श्रीमती सुमन राय, श्री सूर्यकांत सुमन, श्री दिलीप साहू, श्री बेनीराम कौशिक ने सिलेबस के बदलाव, ब्लूप्रिंट, कमजोर बच्चों के लिए तैयारी, मैरिड में आ सकने वाले बच्चों के साथ कैसे काम किया जाए इस संबंध में चर्चा की। अपनी प्रस्तुत दी।

कार्यशाला का संचालन कुछ कुमारी सुशीला के द्वारा किया गया।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews