विज्ञापन…

हरियर एक्सप्रेस, बिलासपुर। मिशन 90+ उन्मुखीकरण कार्यशाला 2025 दिनांक 13.10.2025 को विषय विज्ञान एवं जीव विज्ञान के व्याख्याता का मिशन 90 प्लस के तहत महारानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स हायर सेकेन्डरी स्कूल बिलासपुर उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई।

मीडिया प्रभारी मनोज कुमार यादव जी ने बताया कि मुख्य अभ्यागत श्री आर पी आदित्य संयुक्त संचालक शिक्षा संभव बिलासपुर, डॉ भुवन सिंह राज,कुल सचिव पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय बिलासपुर,एवं श्री केके तिवारी रिटायर्ड प्रभारी प्राचार्य शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बैमा की उपस्थिति आयोजित हुई जिसमें संयुक्त संचालक ने कमजोर बच्चों पर फोकस कर उनकी शैक्षिक उपलब्धि को बढ़ाने के लिए कार्य योजना का विस्तार से चर्चा किया,इसी कड़ी में कुल सचिव महोदय के द्वारा शिक्षकों को नए-नए तथ्यों एवं अवधारणाओं को बच्चों को सरल ढंग से कैसे समझाया जाए ताकि उनकी प्रगति अच्छे ढंग से हो सके इस पर उन्हें व्याख्यान दिया,श्री केके तिवारी प्रभारी प्राचार्य के द्वारा जीव विज्ञान की अवधारणाओं को सरल ढंग से प्रस्तुत करने हेतु चार्ट बैनर पोस्टर और चित्रों के माध्यम से समझाने हेतु प्रेरित किया, उन्मुखी कार्यक्रम में नोडल डॉ.मीना सिंह कोऑर्डिनेटर श्री जितेंद्र खोब्रागढ़े एवं मास्टर ट्रेनर्स डॉ. उत्तम यादव, श्री सुनील शर्मा श्री सुशील पटेल, चित्रलेखा भास्कर एवं शुभ्रारानी चतुर्वेदी मैडम के द्वारा कक्षा दसवीं में 12वीं में पाठ्यक्रम परिवर्तन एवं ब्लूप्रिंट की जानकारी कमजोर छात्रों एवं मेधावी छात्रों के लिए कार्य योजना पर अपने-अपने व्याख्यान दिए गए, जिसके अंतर्गत पाठ्यक्रम में परिवर्तन ब्लूप्रिंट के आधार पर प्रवेश पत्र का निर्माण कमजोर छात्रों एवं मेधावी छात्रों के कार्य योजना और भविष्य में 90 प्लस 100% में किस तरह परिवर्तित किया जाए इस पर विस्तृत चर्चा की गई.. कार्यक्रम में जिले के हाई और हायर सेकेंडरी से समस्त व्याख्याता- 255 उपस्थित रहे।




