वेल विशर फाउंडेशन द्वारा शासकीय साहेब लाल गौतम (मंगतू) उ.मा. शाला कापन स्कूल में शिक्षक सम्मान व कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का किया गया आयोजन…

हरियर एक्सप्रेस, अकलतरा। वेल विशर फाउंडेशन द्वारा शासकीय साहेब लाल गौतम (मंगतू) उ.मा. शाला कापन में शिक्षक सम्मान व कैरियर मार्गदर्शन का आयोजन किया गया। जिसने अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी सतीश दीवान, डॉ इंद्रजीत कालेज के प्रोफेसर सुनील साहू, डॉ इंद्रजीत कालेज के NSS प्रभारी उपेंद्र वर्मा व अजीम प्रेम जी फाउंडेशन के गौरव साहू जी शामिल हुए। बच्चों को सम्बोधित करते हुए समाजसेवी सतीश दीवान ने कहा कि वेल विशर फाउंडेशन द्वारा लगातार समाज के किये नेक कार्य किए जा रहे है। आगे सम्बोधन में कहा कि पहले शिक्षा के लिए गुरुकुल पद्धति हुआ करती थी। हमारे देश के गुरुकुलों को को जला कर नष्ट कर दिया गया जिससे हमारे देश की शिक्षा प्रणाली को काफी नुकसान हुआ है। गुरु ही देश के भविष्य निर्माता है। गुरु ज्ञान के प्रकाश से हमारे जीवन मे अज्ञान रूपी अंधकार को दूर करता है और हमारे भविष्य को संवारने में मदद करते है। प्रोफेसर सुनील साहू ने बच्चों को अपने कैरियर के प्रति सजग रहने के लिए कहा, अपने लक्ष्य का निर्धारण अभी से करते हुए उसको पाने के लिए अभी से कड़ी मेहनत करने की बात कही। सफल होना केवल पैसे कमाना ही नही है बल्कि सफल तब आप है जब समाज के लिए आप अपने कर्तव्य का निर्वाह कर रहे हो। NSS प्रभारी उपेंद्र वर्मा ने बच्चों को मन लगा कर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया और कुछ बन कर समाज के लिए कुछ करने की प्रेणा दी। अजीम प्रेम जी के गौरव साहू ने अजीम प्रेम जी फाउंडेशन द्वारा चलाये जा रहे छात्रवृति व फाउंडेशन द्वारा संचालित कालेज के बारे में बच्चों को अवगत कराया। स्कूल के प्रभारी प्राचार्य राम रत्न कोसले ने वेल विशर फाउंडेशन द्वारा किये जा रहे कार्यो को सहराहाना की और उक्त कार्यक्रम के लिए धन्यवाद दिया। संस्था के सदस्य मोहन कश्यप ने कहा कि हमारे संस्था के द्वारा शिक्षको के सम्मान के लिए ये कार्यक्रम आयोजित किया गया है। हमें सदैव हमारे गुरुजनो का सम्मान करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन वेल विशर फाउंडेशन के सचिव चिराग शर्मा ने किया। आभार प्रदर्शन सदस्य दीपक साहू ने किया। कार्यक्रम में वेल विशर फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह, सचिव चिराग शर्मा, कोषाध्यक्ष श्रीमति रंजना सिंह, सदस्यगण दीपक साहू, मोहन कश्यप, सौरभ सिंह, सतीश मानिकपुरी, श्रीपाल भैया, प्रेम निलमकर, शरद सिंह व स्कूल के शिक्षक शिक्षकाओ उपिस्थति थे।

इन शिक्षकों का हुआ सम्मान…
वेल विशर फाउंडेशन द्वारा रामरत्न कोसले प्रभारी प्राचार्य, सतीश कुमार स्वर्णकार, राज कुमार कौशिक, मनमोहन लाल टण्डन, विजय कुमार कश्यप, गोपाल प्रसाद मार्बल, श्रीमती हेमलता दिव्य, श्रीमती अंजुलता राठौड़, कुमारी शारदा कश्यप, श्रीमती बेबी फरीदा खान, श्रीमति रेणु मिश्रा, श्रीमती नेमा थवाईत, सौरभ सागर, श्रीमती अमिता सिंह, श्रीमति निर्मला कश्यप, आशा किरण तिर्की, प्रफुला टोप्पो, प्रशांत साहू का किया गया सम्मान।




