आवारा कुत्तों के आतंक से खौफ के साए में जी रहे लोग, शासन प्रशासन को कोई सुध नहीं?

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। राजधानी रायपुर में आए दिन छोटे छोटे बच्चों को आवारा कुत्तों के काटने की खबरें लगातार जारी है आवारा कुत्तों का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है। फिर एक बार यह मामला राजधानी रायपुर के बिरगांव से सामने आया जहां बिरगांव निगम के पार्षद इकराम अहमद ने बताया कि निगम क्षेत्र मे आवारा कुत्तों का आतंक चरम पर है कल दिनांक 06/09/2025 को वार्ड क्रं 29 में अपने घर के सामने खेल रही 2 वर्ष की बच्ची पर आवारा कुत्ते झपट पड़े और बच्ची को लहू लुहान कर दिया। मासूम बच्ची के सिर मे गम्भीर चोटें आई है। बच्ची को डीकेएस अस्पताल मे भर्ती कराया गया है जहां बच्ची की हालत गम्भीर बताई जा रही है।

बिरगांव निगम क्षेत्र मे आवारा कुत्तों के काटने से रोजाना 10-15 मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। बिरगांव निगम के पास कुत्तों को पकड़ने,नसबंदी करने की कोई सुविधा नही है जिसकी जानकारी निगम द्वारा समय समय पर सरकार को दी गई है। कभी कभी तो कुत्तों के काटने के बाद लगाने वाले इंजेक्शन बिरगांव के सरकारी हास्पिटल मे नही मिलते है जिसे लोगों को भारी परेशानी हो रही हैं जिससे लोगों मे काफी आक्रोश हैं।



