सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वालों को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित…
सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वालों को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित…

नवेद खान, रायपुर। सड़क दुर्घटना में घायलों की त्वरित मदद कर जान बचाने वाले छः गुड सेमेरिटन (नेक इंसान) को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने सम्मानित किया। सभी सम्मानित व्यक्तियो द्वारा भविष्य में जरूरत पड़ने पर पुनः पुण्य काम करने व अपने आसपास के लोगो को जागरूक करने की बात कही गई। साथ ही शहर में गुड सेमेरिटन के फोटो बड़े-बड़े होर्डिंग में लगाये गये।




