बैल दौड़ प्रतियोगिता में कृषि मंत्री राम विचार नेताम हरी झंडी दिखाएंगे…
51 किसानों का सम्मान भी होगा।
मुख्य अतिथि एवं अतिथियों को पगड़ी साफा पहना कर करेंगे सम्मानित।
बैलों को खिलाई जाएगी चीला ,गुलगुल भजिया, ठेठ री , खुरमी का भोग।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। कृष्ण मित्र फाउंडेशन के तत्वाधान में आगामी पोला पर्व के दिन 23 अगस्त शनिवार को दोपहर 3:00 से बैल दौड़, बैल सजाओ प्रतियोगिता एवं किसान सम्मान समारोह रावण भाटा, दशहरा मैदान, रायपुर में होगी।
आयोजन का यह 17वाँ वर्ष है
पदाधिकारी को अलग-अलग कार्यों की जिम्मेदारी दी गई…
जल व्यवस्था
जोहत राम सोनकर, जय सोनकर,
साफ सफाई व्यवस्था राजा धनगर रतन,
मंच व्यवस्था गोवर्धन झंवर, धन्नू लाल देवांगन,
मंच संचालन
मनमोहन ठाकुर, माधव लाल यादव।
अतिथि स्वागत समिति
संजय चंद्राकर, विजय पाल , विजय डागा।
बैल सजावट निर्णायक मंडल
डॉक्टर मनोज ठाकुर, सुभाष बुंदेल, छोटेलाल धनगर, हरिराम सेन, जय सोनकर।
दौड़ प्रतियोगिता निर्णायक मंडल
सनत साहू, अमरनाथ साहू, चंद रतन साहू, राजू यादव।
को दायित्व दिया गया।
रायपुर शहर के बाहर से आने वाले बैल जोड़ों को प्रत्येक को ₹2000 सांत्वना राशि दी जाएगी।
बैल सजावट में
प्रथम पुरस्कार ₹5000 नगद
द्वितीय 3001 रुपए नगद
तृतीय ₹2001 नगद दी जाएगी..
बैल दौड़ प्रतियोगिता में
प्रथम ₹3000 नगद द्वितीय ₹2000 नगद तृतीय ₹1000 नगद दी जाएगी ।

51 किसानों का होगा सम्मान
अतिथियों के द्वारा क्षेत्र के 51 किसानों का सम्मान भी उक्त अवसर पर होगा।
उक्त कार्यक्रम में रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ,रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती मीनल चौबे, नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, अपेक्स बैंक अध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता, नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर, पार्षद एवं एम आई सी सदस्य मनोज वर्मा, पार्षद रवि सोनकर, पार्षद प्रमोद साहू, पार्षद बद्री प्रसाद गुप्ता उपस्थित रहेंगे।
उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति में फाउंडेशन के अध्यक्ष माधव लाल यादव ने दी।



