March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

दरगाह हज़रत सैयद शेर अली आगा परिसर में स्वतत्रंता दिवस के अवसर पर बड़ी शान से फहराया गया तिरंगा…

दरगाह हज़रत सैयद शेर अली आगा परिसर में स्वतत्रंता दिवस के अवसर पर बड़ी शान से फहराया गया तिरंगा…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित दरगाह हजरत सैयद शेर अली आगा परिसर में स्वतत्रंता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। जिसमें वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज शामिल हुए।इस परिसर में डॉ. सलीम राज ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ जिसके बाद डॉ. सलीम राज ने वहां मौजूद मदरसे के बच्चों को मिठाईयां बांटी। साथ ही दरगाह के सामने औलिया चौक में भी ध्वजारोहण किया गया जहां अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमेन अमरजीत छाबड़ा द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

इस ध्वजारोहण में पहुंचे (सीनियर सिटीजन) सर्व धर्म छत्तीसगढ़ीया सेवा संघ के संस्थापक एवं संरक्षक हाजी रफीक अहमद खान ने कहा कि सभी ने मिल कर इस आजादी के दिन के लिए अपना बलिदान दिया है और सभी को अधिकार प्राप्त है कि सभी मिल कर इस खुशी के दिन को मनाएं और यही पैगाम हमारे पैगम्बर मोहम्मद साहब ने भी हमें दिया है कि जिस मुल्क में रहो उस मुल्क की हिफाज़त करो और उस मुल्क से मोहब्बत करो यही हर मुसलमान का ईमान है।

इस मौके पर दरगाह के सज्जादा नशीन नईम रिज़वी अशरफी, हुसैनी सेना प्रमुख राहिल रऊफी, सर्व धर्म छत्तीसगढ़ीया सेवा संघ के संस्थापक एवं संरक्षक हाजी रफीक अहमद खान, वरिष्ठ अधिवक्ता फैजल रिज़वी एवं समाज और मस्जिद कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहे, साथ ही मदरसे के बच्चे भी उपस्थित रहे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews