पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने किया साईं नगर पंचायत भवन, गंगा कुष्ठ आश्रम पंडरी में ध्वजारोहण…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। 79वी आजादी पर्व 15अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी रायपुर उत्तर के पूर्व विधायक एवं छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा ने साईं नगर पंचायत भवन, गंगा कुष्ठ आश्रम पंडरी में ध्वजारोहण किए। इस अवसर पर उनके साथ वार्ड पार्षद शेख मुशीर एवं पूर्व पार्षद जसबीर ढिल्लन पूर्व एल्डरमैन सुनील भुवाल सहित क्षेत्र के वरिष्ठजन उपस्थित रहे।




