मोती बाग विकास समिति ने 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। हार्डवेयर पेंट्स एंड सेनेटरी वेयर डीलर्स एसोसिएशन द्वारा राजधानी के मोती बाग गार्डन में तिरंगा झंडा फहराकर स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को याद किया गया। जिसमे मोती बाग विकास समिति एवं सर्व धर्म छत्तीसगढ़ीया सेवा संघ के संस्थापक एवं संरक्षक श्री हाजी रफीक अहमद खान, श्री महेश अग्रवाल, श्री गोपाल अग्रवाल, विनोद साहू, श्री अशोक, श्री विजय, श्री शहजादा और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से आरंभ हुआ। ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान की धुन के साथ तिरंगे को सलामी दी। इसके पश्चात देश को आजाद कराने वाले स्वतंत्रता सेनानीयों के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया गया।

हाजी रफीक अहमद खान ने परतंत्र भारत को स्वतंत्र बनाने में देश के अमर शहीदो एवं स्वतंत्रता सेनानियों के कुर्बानियों पर प्रकाश डाला और कहा कि देश स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को कभी भुला नहीं पाएगा उनका योगदान सदैव अमिट रहेगा। आजादी हमें देश के वीर सपूतों के बलिदान से मिली है जिन्हें हम कभी भुला नहीं सकते जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी ऐसे अमर शहीदों को हम सलाम करते हैं।

इस समारोह ने न केवल स्वतंत्रता दिवस की गरिमा को बढ़ाया बल्कि एकता और जनभागीदारी का भी सशक्त संदेश दिया।



