रायपुर में 54 ईदगाहों, मस्जिदों व मदरसों में होगी ईद की नमाज़, देखे कहां कितने बजे की है जमात…
रायपुर में 54 ईदगाहों, मस्जिदों व मदरसों में होगी ईद की नमाज़, देखे कहां कितने बजे की है जमात…

नवेद खान, रायपुर। हर साल की तरह इस साल भी काज़ी ए शहर मुफ्ती मोहम्मद अली फारुकी साहब ने अपना लेटर हेड जारी कर बताया है की इस साल पूरे रायपुर शहर में 54 ईदगाहों, मस्जिदों व मदरसों में ईद की नमाज़ अदा की जाएगी उनसे मिली जानकारी के अनुसार चांद की तस्दीक के बाद तय होगा की ईद कौन से दिन होगी यानी 9 अप्रैल को चांद दिखता है तो 10 अप्रैल को ईद होगी, वरना 11 अप्रैल को ईद का त्यौहार मनाया जाएगा।

काज़ी ए शहर ने लोगो से अपील की है कि 09 अप्रैल बरोज मंगल रमजानुल मुबारक की 29 तारीख है इस दिन चांद दिख सकता है। जैसे ही चांद की कोई खबर आप को मिले तो फौरन मदरसा इस्लाहुल मुस्लेमीन व दारूल यतामा बैजनाथपारा में खबर करें। ताकि शरई तस्दीक हासिल करके इसका ऐलान किया जा सके। बता दें कि इस साल फितरा का अस्ल वजन दो किलो पैतालीस ग्राम (एहतियातन 100 ग्राम) गेहूं या उसकी कीमत है जो मार्केट रेट से 90/- रूपये है। ख्याल रहे कि फितरा में वही गेहूं दे जो आप खाते है या उसी हिसाब से रकम अदा करें।

ईदगाहों/मस्जिदों के नाम व नमाज़ का समय
1. बड़ी ईदगाह, ईदगाहभाटा सुबह 10:00 बजे
2. बैरन बाज़ार ईदगाह, सुबह 9:30 बजे
3. संजय नगर ईदगाह, सुबह 9:00 बजे
4 संजय नगर मस्जिद, सुबह 7:00 बजे
5. अशरफुल औलिया मस्जिद मौदहापारा 3 जमात, सुबह 8:30 बजे, 9:00 बजे, 10:00 बजे
6. मस्जिद अब्दुल गफूर अफ़रोज़ बाग, मौदहापारा, सुबह 9:30 बजे
7. नयापारा मस्जिद, सुबह 9:00 बजे
8. दरगाह सै. शेर अली आगा रिसालानाका ईदगाह, सुबह 9:00 बजे
9. छोटापारा मस्जिद दो जमात, सुबह 6:45 बजे, 10:45 बजे
10. फातेशाह मस्जिद दो जमात, सुबह 7:30 बजे, 9:30 बजे
11. नूरानी उर्दू स्कूल पंडरी, सुबह 8:00 बजे
12. नूरानी मस्जिद राजातलाब, दो जमात, सुबह 9:00 बजे, 10:00 बजे
13. नूरे नबी मस्जिद नई बस्ती राजातालाब, दो जमात 9:30 बजे 10:30 बजे
14. मोहसिने मिल्लत मक्का मस्जिद तेलीबांधा, सुबह 9:00 बजे
15. मदीना मस्जिद तेलीबांधा, सुबह 9:30 बजे
16. पारसनगर मस्जिद, सुबह 9:00 बजे
17. मोवा मस्जिद सुबह 9:00 बजे, मोवा ईदगाह सुबह 8:00 बजे
18. हलवाई लाइन जामा मस्जिद सुबह 10:45 बजे
19. औलिया मस्जिद अश्वनी नगर, सुबह 8:00 बजे
20. मदरसा इस्लाहुल मुस्लेमीन बैजनाथपारा, सुबह 11:00
21. गौसिया मस्जिद संतोषी नगर दो जमात, सुबह 7:30 बजे, 9:00 बजे
22. मोहसिन मिल्लत मस्जिद चुनाभट्टी, सुबह 9:30 बजे
23. गौसुलवरा मस्जिद रोटरी नगर, सुबह 9:30 बजे
24. फैजाने मदीना मस्जिद आर डी ए प्लाट संजय नगर, दो जमात सुबह 8:00 बजे, 9:30 बजे
25. सुन्नी हनफी बुखारी मस्जिद, कबीरनगर, सुबह 9:15
26. सुन्नी हनफी मुबारक मस्जिद, मुबारकनगर, फेस-2, रायपुरा, सुबह 9:00 बजे
27. गौसुल आज़म अमीने शरीयत मस्जिद, आरडीए कालोनी, बोरिया खुर्द, सुबह 9:00 बजे
28. मस्जिदे मोहम्मदी, ईदगाहभाटा, दो जमात सुबह 7:00 बजे, 10:30 बजे
29. गौसुलवरा मस्जिद, गाज़ी नगर बीरगाँव दो जमात 7:30 बजे, 8:30 बजे
30. पूरानी बस्ती मस्जिद, सुबह 9:00 बजे
31. अनुपम नगर मस्जिद, सुबह 9:30 बजे
32. मठपुरैना मदरसा, सुबह 9:30 बजे
33. शक्ति नगर मस्जिद, दो जमात सुबह 9:00 बजे, 10:00 बजे
34. सुन्नी हनफी कादरी मस्जिद, ताजनगर, पण्डरी, सुबह 8:30 बजे
35. गौसूल आज़म मस्जिद, जनता कालानी गुढ़ियारी सुबह 8:00 बजे
36. मस्जिदे महबूबे इलाही, रामनगर, गुढ़ियारी, सुबह 8:30 बजे
37. गौसुलवरा मस्जिद, कुंदरापारा, गुढ़ियारी, सुबह 10:00 बजे
38. काशीरामनगर मस्जिद दो जमात, सुबह 8:15, 9:30
39. नूरी मस्जिद, रामेश्वरनगर, भनपुरी, सुबह 9:00 बजे
40. सुन्नी जामा मस्जिद, कोटा सुबह 9:00 बजे
41. कादरी मस्जिद, मोतीनगर दो जमात, सुबह 8:30 बजे, 9:30 बजे
42. इमामे आजम मस्जिद, चौरसिया कालोनी, दो जामत 8:30 बजे 9:45 बजे
43. गरीब नवाज़ मस्जिद हीरापुर, दो जमात सुबह 8:00 बजे, 9:30 बजे
44. मस्जिदे तैबा अमन नगर, मोवा, दो जमात सुबह 8:30 बजे, 9:30 बजे
45. आयशा मस्जिद, वल्लभनगर, सुबह 9:00 बजे
46. मदरसा जौहरे इस्लाम, श्रीमुर्तीनगर फाफाडीह, सुबह 8:00 बजे
47. मस्जिदे हसनैन, कुकरीपारा, सुबह 8:30 बजे
48. मदरसा सै. इंसान अली शाह, डी.डी.यू. नगर, सुबह 8:30 बजे
49. मस्जिद बिलाल बुरिया खुर्द, दो जमात, सुबह 9:00 बजे, 10:00 बजे
50. तेगिया जौहरे आज़म मस्जिद रावाभाटा, सुबह 8:00 बजे
51. नुरी निज़ामी मस्जिद सुभाषनगर, सुबह 7:30 बजे
52. नया रायपुर, सेक्टर-20, सुबह 9:00 बजे
53. फैजाने इश्के रसुल मस्जिद, सेजबहार, सुबह 9:00 बजे
54. मस्जिदे अफशा भाटागाँव, सुबह 9:00 बजे




