
हरियर एक्सप्रेस, बिलासपुर। पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम चकरभाठा में 4 अगस्त से 8 अगस्त तक 5 दिवसीय कार्यशाला चल रहा है इस कार्यशाला में कक्षा नवमी से 12वीं तक कुल 50 के विद्यार्थियों को भारत की बड़ी संस्थाओं में से एक भुवनेश्वर उड़ीसा के विशेषज्ञों बिंदु गोविंद एवं तुषार ताम्रकार द्वारा ए आई और पाइथन प्रोग्रामिंग सिखाया जा रहा है राज्य से निरीक्षण टीम में अजय देशपांडे पीएम श्री राज्य नोडल अधिकारी, आशीष गौतम एपीसी राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर, अंजन जोशी (निलीट) द्वारा कार्यशाला का अवलोकन एवं बच्चों के द्वारा फीडबैक लिया गया एवं उनकी और क्या आकांक्षाएं हैं जानने की कोशिश की गई। बच्चों ने जानकारी दी एवं अपनी इच्छाओं को भी राज्य टीम के समक्ष जाहिर किया और विद्यार्थियों ने कहा कि उन्हें रोबोटिक सीखने की इच्छा जाहिर की।

इस पर राज्य नोडल अधिकारी अजय देशपांडे ने कहा कि अब पहले से विद्यार्थियों से उनकी इच्छाओं को ध्यान में रखकर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

कार्यशाला प्रभारी वरिष्ठ व्याख्याता मनोज कुमार यादव बताने बताया कि विद्यालय के प्राचार्य हरदुल प्रसाद ओगरे ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार यादव ने किया। उन्होंने आशीष गौतम के लिए “स्वागत है, उस दिव्या व्यक्ति का। जिनकी उपस्थिति ही, प्रेरणा का स्रोत बन जाती है। “किन पंक्तियों के द्वारा धन्यवाद किया।

उसके पश्चात निरीक्षण टीम के द्वारा पूरे स्कूल का अवलोकन भी किया गया। इस कार्यशाला में अमित श्रीवास्तव एपीसी समग्र शिक्षा बिलासपुर के साथ विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं काफी उत्साहित हुए एवं सभी विद्यार्थी उपस्थित थे।




