March 11, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

कुम्हारी टोल प्लाजा को बंद करने व अन्य विकास कार्यों को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद बृजमोहन अग्रवाल…

कुम्हारी टोल प्लाजा को बंद करने व अन्य विकास कार्यों को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद बृजमोहन अग्रवाल…

रिंग रोड नं. 01 (एनएच-53) के सर्विस रोड को 5 मीटर से बढ़ाकर 11 मीटर करने का किया आग्रह।

रायपुर शहर में प्रस्तावित तीन फ्लाई ओवर के अलावा तेलीबांधा से ज़ोरा तक चौथे फ्लाईओवर के जल्द से जल्द निर्माण शुरू कराने पर भी दिया ज़ोर।

हरियर एक्सप्रेस, नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में रायपुर-दुर्ग राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर स्थित कुम्हारी टोल प्लाजा को बंद करने सहित सड़क चौड़ीकरण और फ्लाईओवर निर्माण को जल्द से जल्द पूर्ण कराने के लिए राजधानी रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से बुधवार को मुलाकात कर विकास कार्यों को पूर्ण करने का आग्रह किया। सांसद श्री अग्रवाल के अनुसार कुम्हारी टोल प्लाजा की समय सीमा समाप्त हो चुकी है इसके बावजूद यह पिछले 10 से 12 वर्षों से संचालित है। अवधि पूर्ण हो जाने के बाद भी यह टोल प्लाजा अवैध रूप से संचालित हो रहा है। जिससे स्थानीय जनता को भारी असुविधा और जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, इस कारण क्षेत्रवासियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। लिहाजा मैंने श्री गडकरी जी से मुलाकात के दौरान टोल प्लाजा को तत्काल बंद करने का आग्रह किया।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर शहर की यातायात की समस्या और परिवहन के बुनियादी ढांचे की समस्याओं के समाधान के लिए माननीय गडकरी जी के सामने कुछ और आग्रह प्रस्ताव रखा, जिसमें

1. रिंग रोड नं. 01 (एनएच-53) के सर्विस रोड को 5 मीटर से बढ़ाकर 11 मीटर करना।

2. रायपुर रेलवे स्टेशन से नेशनल हाइवे 30 के जंक्शन तक बने एक्सप्रेस हाईवे को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को सौंपना, रायपुर शहर में तीन फ्लाईओवर का निर्माण करने के साथ तेलीबांधा से जोरा तक चौथे फ्लाईओवर का भी निर्माण शुरू करना।

3. एक्सप्रेस हाईवे पर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 (शदाणी दरबार) के जंक्शन पर ग्रेड सेपरेटर का निर्माण।

4. भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस वे में रायपुर विशाखापट्टनम छत्तीसगढ़ ओडिशा सीमा तक 4 से 6 लेन राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य हेतु की गई भू अर्जन मुआवजा प्रकरण का जल्द से जल्द निराकरण करना, साथ ही इसमें व्याप्त भ्र्ष्टाचार की जाँच करना।

5. राष्ट्रीय राजमार्ग 30 (कमल विहार चौक) के जंक्शन पर ग्रेड सेपरेटर का निर्माण।

सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद से रायपुर को राजधानी की तर्ज पर विकसित करना भाजपा सरकार की प्राथमिकता रही है। बढ़ती जनसंख्या और यातायात समस्याओं के चलते रायपुर में रोजाना तेलीबांधा रिंग रोड चौक जैसे स्थानों पर जाम की स्थिति बनती है। रिंग रोड के बाहर बन चुकी बड़ी कॉलोनियां, बाजार और व्यावसायिक परिसरों के कारण शहर की यातायात समस्या गंभीर हो गई है। उन्होंने कहा कि विशाखापट्टनम और उड़ीसा की ओर जाने वाले मालवाहक और यात्री वाहनों के लिए एक्सप्रेसवे का निर्माण शहर के बाहर प्रवेश और निकासी की सुविधाएं प्रदान करेगा। इससे न केवल जाम और दुर्घटनाओं में कमी आएगी, बल्कि स्थानीय निवासियों को राहत भी मिलेगी।

श्री अग्रवाल ने नितिन गडकरी से आग्रह किया कि रायपुर को एक आधुनिक राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए इन मांगों को शीघ्र स्वीकृति प्रदान की जाए।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews