March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

गरीबों पर बढ़ा बिजली बिल का बोझ डिजिटल मीटर ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत…

गरीबों पर बढ़ा बिजली बिल का बोझ डिजिटल मीटर ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। डिजिटल तकनीक जहां एक ओर सुविधाओं को बढ़ाने का दावा करती है, वहीं दूसरी ओर इसके दुष्परिणाम भी सामने आ रहे हैं, खासकर ग्रामीण इलाकों में। हाल ही में गांव से यह शिकायतें आ रही हैं कि डिजिटल बिजली मीटरों के कारण ग्रामीणों को तरह तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिसमें सबसे बड़ी समस्या बढ़ते बिल की है। बता दें कि, मल्हार के ग्रामीणों के लिए डिजिटल बिजली मीटर ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन चुका है। सभी ग्रामीणों के घरों में डिजिटल बिजली मीटर लगे होने के कारण बिजली बिल हजारों में आने लगा है। ग्रामीणों का कहना है की, पहले बिजली बिल 500 तक आता था, लेकिन जब से डिजिटल बिजली मीटर लगा है तब से बिजली बिल 5 से 8 हज़ार तक में आने लगा है। जिससे ग्रामीण परेशान है। इस समस्या को लेकर ग्रामीण जनदर्शन में पहुंचे जहां उन्हें ने अपने समस्याएं रखी साथ ही मांग किया है, कि डिजिटल बिजली मीटर को हटाया जाए और एकल बत्ती लगाया जाए।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews