महापौर नंदलाल देवांगन भीमराव अम्बेडकर मांगलिक भवन की पड़ रही छत का किया निरीक्षण…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। बीरगांव महापौर नंदलाल देवांगन के द्वारा बीरगांव निगम क्षेत्र के वार्ड क्र.16 उरकुरा मे निर्माणाधीन डॉ. भीमराव अम्बेडकर मांगलिक भवन की पड़ रही छत का निरीक्षण किया, उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारी एवं ठेकेदार को सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मानक गुणवत्ता अनुसार यथाशीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।

इस दौरान नगर निगम बीरगांव के पार्षद डिकेंन्द्र सिंह, श्रीमती रानी गोस्वामी, रितेश सिंह उपस्थित थे। नगर निगम बीरगांव के सहायक अभियंता कृष्ण विजय सिंह एवं उप अभियंता नितीश अमन साहू उपस्थित रहें।

लोक निर्माण विभाग बिरगांव अध्यक्ष इकराम अहमद ने कहा है कि हमारा लक्ष्य 2025 मे यह भवन जनता को सर्मपित करना है।




