March 8, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने की महाविद्यालयों में सांसद प्रतिनिधियों की नियुक्ति…

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने की महाविद्यालयों में सांसद प्रतिनिधियों की नियुक्ति…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक, सामाजिक एवं विकासात्मक आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से समझने एवं निराकरण हेतु सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किए हैं।

इन प्रतिनिधियों की नियुक्ति का उद्देश्य महाविद्यालयों में शिक्षा, संसाधन, छात्रहित तथा प्रशासनिक समन्वय से जुड़ी समस्याओं की जानकारी नियमित रूप से प्राप्त करना और उनका निराकरण प्राथमिकता से कराना है।

सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल द्वारा मनोनीत किए गए प्रतिनिधि…

1. शासकीय जीएनए स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भाटापारा (बलौदाबाजार) श्री अभिषेक मिश्रा

2. स्व. गोविंद सारंग शासकीय विधि महाविद्यालय, भाटापारा (बलौदाबाजार) श्री सुरेश यदु

3. शासकीय महाविद्यालय, सिमगा श्री नीरज शर्मा

4. नवीन महाविद्यालय, माना कैंप (रायपुर) डॉ. निमई विश्वास

5. रामप्रसाद देवांगन शासकीय महाविद्यालय, खरोरा श्री विकास ठाकुर

6. स्व. नंदकुमार पटेल शासकीय महाविद्यालय, बिरगांव (रायपुर) श्री संजय पतिवारी

7. संत गोविंदराम सदानी शासकीय कला एवं महिला महाविद्यालय, देवेंद्रनगर श्री सुरेंद्र छाबड़ा

8. श्री कुलेश्वर महादेव शासकीय महाविद्यालय, गोबरा नयापारा श्री अशोक गंगवाल

9. श्री सत्यनारायण शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, कोहका नेवरा (तिल्दा) श्री राम पंजवानी

10. पं. श्यामा चरण शुक्ल महाविद्यालय, धरसींवा श्री दिलेंद्र बंछोर

11. शासकीय महाविद्यालय, अभनपुर श्री कचरू भट्टर

12. शासकीय नवीन महाविद्यालय, अमलीडीह श्री रविंद्र ठाकुर

13. शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी (रायपुर) श्री पुरुषोत्तम देवांगन

14. शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय, गोबरा नयापारा (रायपुर) श्रीमती मधु बाफना

15. शासकीय बद्री प्रसाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आरंग श्री सूरज लोधी

16. भक्तिमाता कर्मा शासकीय महाविद्यालय, समोदा (आरंग) डॉ. नेतराम वर्मा

17. शासकीय नवीन महाविद्यालय, तामासिवनी श्री मिथलेश सिन्हा

18. शासकीय दाऊ कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बलौदाबाजार श्री आलोक अग्रवाल

19. शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय, बलौदाबाजार श्रीमती नीलम सोनी

20. छत्तीसगढ़ महाविद्यालय, रायपुर श्री नितेश शुक्ला

21. शहीद राजीव पांडे महाविद्यालय, भाटागांव (रायपुर) श्री राकेश सिंह

22. डॉ. राधाबाई नवीन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मठपारा (रायपुर) श्री उपेंद्र कश्यप

23. शासकीय दुर्गा बाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रायपुर श्रीमती संध्या वर्मा

सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि ये प्रतिनिधि महाविद्यालयों से छात्रों की समस्याएं, योजनाओं की प्रगति तथा प्रशासन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां समय-समय पर उपलब्ध कराएंगे, जिससे शिक्षा क्षेत्र में और अधिक सशक्त हस्तक्षेप सुनिश्चित किया जा सकेगा।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews