बिरगांव महापौर ने निगम क्षेत्र मे चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। बिरगांव नगर निगम के लोक निर्माण विभाग प्रभारी इकराम अहमद ने बताया की निगम क्षेत्र मे चल रहे विकास कार्यों की समिक्षा बैठक नगर पालिक निगम बीरगांव महापौर नंद लाल देवांगन द्वारा निगम सभा कक्ष में आयोजित की गई, जिसमे मुख्य रूप से निगम क्षेत्र में स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यो की प्रगति की समीक्षा की गई साथ ही सभी निर्माण कार्यो को मानक गुणवत्ता के अनुरूप एवं समय सीमा के भीतर पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। कुछ कार्यो में हुए विलंब हेतु संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही हेतु आदेशित भी किया गया।

निगम क्षेत्र मे अटल परिसर,मोती सागर तालाब सौंदर्यीकरण, अम्बेडकर मंगलम भवन, पुष्प वाटिका का काम तेजी से चल रहा है क्षेत्र मे निवासरत जनता की सुविधा अनुसार रोड़ नाली का काम लगभग सभी वार्डो मे किया जा रहा है।
उक्त बैठक में निगम आयुक्त युगल किशोर उर्वशा, कार्यपालन अभियंता एवं निगम के समस्त अभियन्तगण उपस्थित थे।



