March 8, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Politics

रायपुर ग्रामीण विधानसभा कांग्रेस कार्यकताओं की बैठक…

रायपुर ग्रामीण विधानसभा कांग्रेस कार्यकताओं की बैठक…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। राजधानी के देवपुरी में रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। जिसमें लोकहित से जुडे मुद्दो पर चर्चा करने के साथ-साथ क्षेत्रीय विधायक की उदासीनता एवं राज्य सरकार की नाकामी पर रोष व्यक्त किया गया तथा जनहित के मुद्दो के लिये सड़क की लड़ाई लडने का आव्हान किया गया। इस बैठक में रायपुर ग्रामीण के पूर्व विधायक सत्यनारायण शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुये कहा कि सबसे पहले हमें पार्टी की मजबूती के लिये बूथ स्तर पर नये कार्यकर्ता को शामिल करने के साथ-साथ समय-समय पर बैठक आयोजित करते रहना है। उन्होने आगे कहा कि स्थानीय विधायक एवं सरकार की जो खामियां है उसे आमजनता के समक्ष रखें और आमजनता के साथ कंधा से कंधा मिलाकर उनके हक की लड़ाई में शामिल हो जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह तो बढेगा ही साथ ही लोग पार्टी के प्रति अधिक सक्रिय होंगे। उन्होने सभी को एकजुट होकर काम करने की सलाह दी।

छ.ग.प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री पंकज शर्मा ने क्षेत्रीय विधायक मोतीलाल साहू को निशाने पर लेते हुये कहा कि रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में अराजकता अपने चरम सीमा पर पहुंच गई है। आमजनता अपने मौलिक अधिकार प्राप्त करने के लिये संघर्ष कर रहीं है। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के करण उरला, रांवाभाटा एवं माना कैम्प में कई लोगो की दुखद मृत्यु हो चुकी है। अमलीडीह, बोरियाखुर्द, लालपुर एवं डूंडा में सरकारी जमीन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़कर निजी बिल्डरों को आबंटित कर दी गई है। प्रशासन की उदसीनता के कारण सूदखोर तोमर बंधु आज भी गिरफ्त से बाहर है। सघन रिहायशी इलकों में शराब दुकान खोले जाने से आमजनता में सख्त नाराजगी देखी जा रही है। खाद की कमी के कारण किसानों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है, पूरे प्रदेश में खाद की कालाबाजारी खुलेआम की जा रही है और इसके साथ ही प्रदेश सरकार बिजली की दरों में वृद्वि कर आमजनता की कमर तोड़ने जा रही है। स्कूलों के युक्तियुक्तकरण का नाम लेकर सरकार स्कूलों की स्वंतत्रता पर प्रश्न चिन्ह खडा कर शिक्षाकर्मियों के साथ खिलवाड कर रहीं है। उन्होने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि प्रदेश सरकार के खिलाफ आमजनता की आवाज उठाने के लिये सड़क की लडाई लडने के लिये तैयार हो जाये। उन्होंने 7 जुलाई को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के रायपुर आगमन पर सभी कांग्रेसजनो से अधिक अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है।

बीरगांव नगर पालिक निगम के महापौर नंदलाल देवांगन ने लोगो को संबोधित करते हुये कहा कि छ.ग. की भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं से कोई मतलब नहीं रह गया है, आमजनता की आवाज को दबाने एवं कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। रांवाभाटा में सालिड वेस्ट प्लांट योजना का स्थानीय लोगो द्वारा लगातार धरना-प्रदर्शन कर विरोध किया जा रहा है, लेकिन स्थानीय विधायक के साथ-साथ सरकार भी बहरी बन गई है। उरला एवं रांवाभाटा में स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही से जो जाने गई है उस पर शासन प्रशासन द्वारा दोषियों पर मामूली कार्यवाही कर खानापूर्ति कर दी गई है। पूरे प्रदेश में अव्यवस्था अपने चरम पर है।

बीरगांव ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष योगेन्द्र सोलंकी ने प्रदेश सरकार की खामियां गिनाते हुये कार्यकर्ताओं को बीरगांव में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव में बूथ स्तर पर कार्य कर वोटरो से सीधा संवाद करने के लिये कहा।

इस बैठक में प्रमुख रूप से सहदेव व्यवहार, माधव साहू, विजय टंडन, हिरेन्द्र देवांगन, चंपालाल देवांगन, इकराम अहमद, उबारन दास, सुदन सिकली, चंद्रहास निर्मलकर, डिकेन्द्र सिन्हा, बैसाखू सागर, भारती नंदू चंद्राकर, रानी गोस्वामी, पुष्पलता वैष्णव, आरोही, आषीष दुबे, चंदन पाल, तीरथ यादव, तीरथ साहू, मोती साहू, सुरेष धीवर, सजमन बाग, धीरज जैन, राजेष साहू, पुरूषोत्तम साहू आदि सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews