March 8, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन: पी एस पब्लिक स्कूल पकरिया के शुभारंभ पर किया गया आयोजन…

रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन: पी एस पब्लिक स्कूल पकरिया के शुभारंभ पर किया गया आयोजन…

हरियर एक्सप्रेस, अकलतरा। समाजिक संस्था वेल विशर फाउंडेशन द्वारा पी एस पब्लिक स्कूल पकरिया (लटिया) के शुभारंभ पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। अकलतरा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्रीमति दीप्ति रोहित सारथी, पकरिया सरपंच गीता सिंह, जनपद सदस्य ईश्वर साहू, श्रीषभ महाविद्यालय के संचालक अंकित जैन, रोहित सारथि, दिनेश सिंह, वेल विशर फॉउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह, सचिव चिराग शर्मा, कोषाध्यक्ष रंजना सिंह, सदस्य दीपक साहू अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के पुजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया।

नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति रोहित सारथी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में गांव में पी एस स्कुल का खुलना एक अच्छी सोच है।इससे गांव में शिक्षा का विकास होगा। साथ में वेल विशर फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन सहरानीय है। सरपंच गीता दिनेश सिंह ने कहा कि हमारे गांव में पी एस स्कूल का खुलने से गांव के बच्चो को शिक्षा के लिए बाहर नही जाना होगा।जनपद सदस्य ईश्वर साहू ने कहा कि वेल विशर फाउंडेशन द्वारा लगातार समाज के लिए अच्छे कार्य कर रही है। रक्तदान शिविर का आयोजन करा कर लोगों को जरूरत पडने पर रक्त मुहैया कराती है जिससे लोगों को ब्लड के ये भटकना नही पड़ता।वेल विशर फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने कहा कि पी एस के संचालको की ये एक अच्छी पहल है स्कुल के शुभारंभ पर समाज के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन कराना।हमारी संस्था उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती है।कार्यक्रम को अंकित जैन, रोहित सारथी, दिनेश सिंह,चिराग शर्मा,रंजना सिंह ने भी सम्बोधित किया। पी एस पब्लिक स्कूल के प्राचार्य पंकज साहू ने रक्तदान कर रक्तदान शिविर की शुरुआत किया।कार्यक्रम में जय माँ कर्मा दाई शिक्षण समिति के सचिव पुष्पेंद्र कुमार साहू,पुनेश्वर साहू, देवेंद्र साहू, अमित साहू सहित32 रक्तवीरो ने रक्तदान किया। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र साहू नही किया। आभार प्रदर्शन पी एस पब्लिक स्कूल के प्राचार्य पंकज साहू ने किया।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews