March 8, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

शाला प्रवेशउत्सव मे शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा…

शाला प्रवेशउत्सव मे शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा…

विद्यालयों में प्रवेश लेने वाले नन्हे मुन्ने बच्चे आने वाले कल का भविष्य हैं- अनुज शर्मा

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। धरसींवा विधानसभा के ग्राम मांढर व ग्राम सांकरा के शास. उच्च. माध्य. शाला में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में धरसींवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा शामिल हुए।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को शिक्षा सामग्री वितरित कर शुभकामनाएं दी गईं व बच्चों के साथ मिल कर वृक्षारोपण भी किया गया और विधायक श्री शर्मा ने एक छात्र को अपने प्रतिनिधि के रूप में उस वृक्ष कि देखभाल कि ज़िम्मेदारी दी।

विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा ने कहा कि आज ऐसे गुरुजन और शिक्षक उपस्थित है जो अपनी मेहनत के बल पर बच्चो के भविष्य को बनाते हैं, ताकि आने वाले समय में यही बच्चे देश के नवनिर्माण में हिस्सेदारी दें।

शिक्षा को जनअभियान बनाने की दिशा में राज्य सरकार की नई पहल है. इसका उद्देश्य शासकीय विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता को सुधारना है और शत-प्रतिशत बच्चों का विद्यालयों में नामांकन करना है शिक्षा न केवल व्यक्तिगत विकास का माध्यम है, बल्कि एक समृद्ध, सशक्त और संस्कारित समाज की नींव भी है। हर व्यक्ति को ज्ञान अर्जन की दिशा में बढ़ना चाहिए, क्योंकि यह उसका मौलिक अधिकार है। शाला प्रवेश उत्सव का उद्देश्य भी यही है—हर बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर करना। हमारी सरकार छत्तीसगढ़ में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर सुविधाओं के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है और ठोस प्रयास कर रही है ताकि प्रदेश की शिक्षा के स्तर को और बढ़ाया जा सके। मैं सभी बच्चों को उनके उज्ज्वल कि शुभकामनाएँ देता हूँ आप सभी खूब पढ़ो लिखो और अपने गांव का नाम पूरे प्रदेश में रोशन करो।

इस कार्यक्रम में विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा, श्रीमती सविता चंद्राकर, श्रीमती शकुंतला ढिलेन्द्र सेन,सहित शिक्षकगण व अभिभावकगण, ग्राम के जनप्रतिनिधि, कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews