March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

छत्तीसगढ़ विद्युत सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी महासंघ का प्रथम सम्मेलन संपन्न…

छत्तीसगढ़ विद्युत सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी महासंघ का प्रथम सम्मेलन संपन्न…

अश्वनी तिवारी अध्यक्ष, पुनारद साहू महामंत्री, हेमेंद्र जाधव कोषाध्यक्ष बने।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विद्युत सेवानिवृत्त कर्मचारियों का प्रथम सम्मेलन गुढियारी रायपुर में सम्पन्न हुआ। प्रथम कार्यक्रम में ही लगभग 150 से अधिक सेवानिवृत्त साथी शरीक हुए। अभूतपूर्व उत्साह के वातावरण में सम्पन्न कार्यक्रम की अध्यक्षता अरुण गौतम ने किया, मुख्य अतिथि के तौर पर कंस्ट्रक्शन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष मोहन एंटी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी महासंघ के संस्थापक जौहरी लाल शर्मा, सेवानिवृत्त महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण देवांगन, राष्ट्रीय मंत्री चंद्रशेखर दुबे, प्रदेश महासंघ के अध्यक्ष बी एस राजपूत, पूर्व अध्यक्ष जगजीत सिंह वालिया, ठेका कर्मी प्रदेश प्रभारी एस के मजूमदार मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संयोजक अश्वनी तिवारी और हरीश चौहान ने किया।

कार्यक्रम की भूमिका रखते हुए श्री देवांगन ने कहा कि हम सब लंबी अवधि तक विद्युत विभाग की सेवा की है अब सेवानिवृत्त होने के बाद मिले समय का उपयोग न केवल अपने घर परिवार के लिए करना है साथ ही देश और समाज हित में भी कार्य करने को तत्पर रहना है इसी उद्देश्य से संगठन बनाने की रूपरेखा बनाई गई है हमे एकजुट होकर अपने लक्ष्य की पूर्ति करने जीवंत संगठन के रूप में पहचान बनानी है। मोहन एंटी ने कहा कि इस संगठन की कल्पना हम बहुत पहले से कर रहे थे लेकिन आज इसे मूर्त होते देख अच्छा महसूस कर रहे है इस संगठन को मजबूत बनाने और आप सबके हित में कार्य करने हेतु हमेशा साथ रहूंगा। जौहरी लाल शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी महासंघ का निर्माण 1968 में विपरीत परिस्थितियों में हुआ था जिसे आज इतना बढ़ने के साथ सेवानिवृत्त का संगठन बनते देखना अत्यंत सुखद है। अध्यक्षीय उद्बोधन में अरुण गौतम ने कार्यक्रम में अच्छी उपस्थिति के लिए आयोजकों को बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को श्री वालिया श्री दुबे और श्री मजूमदार ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों को पंछा भेंट कर चंदन टीका लगाकर स्वागत किया गया। महिला प्रतिनिधि के रूप में श्रीमती लीना एंटी और श्रीमती सुनीता जोशी उपस्थित रहीं।

मुख्य अतिथि मोहन एंटी ने जौहरी लाल शर्मा, अरुण गौतम और महासमुंद से पधारे देवी सिंह साहू शाल भेंट कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया ।

राष्ट्रीय महामंत्री अरुण देवांगन के प्रस्ताव पर कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों के अनुमोदन से सेवानिवृत्त संघ का पंजीयन कराने का निर्णय लिया गया तथा अस्थाई समिति का गठन भी किया गया ।

अस्थाई समिति में अश्वनी तिवारी को अध्यक्ष, जगजीत सिंह वालिया को उपाध्यक्ष, पुनारद साहू को महामंत्री, हेमेंद्र जाधव को कोषाध्यक्ष, एस के मजूमदार को संगठन मंत्री और संजय चौधरी, संतोष दुबे तथा प्रदीप देवांगन को सदस्य के रूप में निर्वाचित किया गया। यह समिति संगठन को पंजीकृत करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करेगी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डी के यदु, मनोज शर्मा, नीलांबर सिन्हा, अचिंत बोरई और राजेश कहार ने विशेष योगदान दिया। नव निर्वाचित अध्यक्ष अश्वनी तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए समापन की घोषणा की।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews