March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

डूंडा शराब दुकान को बंद कराने की मांग का दसवां दिन…

डूंडा शराब दुकान को बंद कराने की मांग का दसवां दिन…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। राजधानी के डूंडा स्थित शराब दुकान को बंद कराने की मांग को लेकर स्थानीय निवासी पिछले दस दिनों से धरना-प्रदर्शन कर रहें है। छ.ग. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री पंकज शर्मा स्थानीय निवासी के साथ धरना-प्रदर्शन में शामिल होकर उनकी मांगों पर तत्काल कार्यवाही कर शराब दुकान बंद करने मांग शासन एवं प्रशासन से की है। गौरतलब है कि डूंडा के निवासी शराब दुकान हटाने के लिये पिछले दस दिनों से लगातार धरना-प्रदर्शन कर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश कर रहें है विगत दिनों में पंकज शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय निवासियों ने कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा था। कलेक्टर के आश्वासन के बाद भी अभी तक शराब दुकान हटाने के लिये कोई कार्यवाही नहीं की गई है। स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि हम सभी मिलकर डूंडा की शराब दुकान को किसी भी हाल में बंद करायेंगे, यदि उक्त शराब दुकान शीघ्र ही नहीं हटाई जाती है तो हम क्रमबद्व आंदोलन करेंगे। शासन एवं प्रशासन को दुहाई देते देते हम सभी थक गये है लेकिन शासन प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही न करने से एैसा लगता है कि शराब की हिमायती सरकार को कार्यवाही करना रास नहीं आ रहा है तथा आम जनता की मांग को दरकिनार कर भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है। इतने दिनों तक धरना प्रदर्शन करने के बाद भी कोई जवाबदार अधिकारी धरना स्थल में नही आया है।

इस धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से चंद्रहास निर्मलकर, तीरथ यादव, मोती साहू, सुरेष धीवर, चोवाराम साहू, अखिलेष पांडे, मनीष कंवर, सजमन बाग, उमाकांत शर्मा, सुरजीत सिंह परिहार, रजत मल्होत्रा, विक्रम सिंह, सतीष नामदेव, रविन्द्र कुमार सिंह, सुनील कुमार नाय, आर.सी.नायर, विकास बगोरिया, यषवंत राठौर, कुंद नंदन, संतोष कुमार तिवारी, शैलेष फाये, अजय कुमार साहू, अंजू साहू, युपी पांडे, कपिल ठाकुर, रूपेष तिवारी, सुनील शुक्ला, अमृता शुक्ला, रेनू पिल्लई, दीपक करमकर, जनकलता, लोकेष सोनी, प्रतिभा राठौर भारती साहू, अनीता कौषल, हेमा वर्मा, सत्यनारायण गुप्ता, राजेष कुमार, चंद्रप्रभा अल्मा, पवन राठौर, विकास राठौर, के.पी.एस. धुर्वे रष्मिका तिवारी, हर्ष तिवारी, करूणा तिवारी, सोमनाथ च्रकवर्ती, मिथुन, नीता मुखर्जी, प्रियवती वर्मा आदि शामिल थे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews