पूर्व विधायक जुनेजा की तत्परता से बिजली कर्मचारी की बची जान…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। सुबह पारस नगर देवेंद्र नगर में स्थापित मनोकामना शिव मंदिर के पास बिजली की कुछ तकनीकी खराबी के चलते विभागीय कर्मचारी सुरेश साहू खंभे में कुछ कार्य कर रहे थे इसी दौरान उनकी अचानक तबियत बिगडी और खंभे में ही बेहोश हो गए स्थानीय लोगों द्वारा पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा को सूचना मिली उन्होंने तत्काल विभागीय अधिकारियों को बुलाए एवं सप्लाई बंद करवा कर प्रभावित व्यक्ति को इलाज के लिए एंबुलेंस से हॉस्पिटल रवाना किया श्री जुनेजा एवं बिजली विभाग के अधिकारी मुकेश त्रिपाठी की सक्रियता से मेकेनिक की जान बच पाई स्थानीय लोगों ने पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा एवं विभाग के कर्मचारियों का धन्यवाद किया अन्यथा आज फिर एक बड़ी घटना से किसी की जान चले जाती।



