March 8, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

प्रदेश स्तरीय भव्य गुरु बालक दास वेशभूषा स्पर्धा में बेटिया आगे रही – कमल कुर्रे 

प्रदेश स्तरीय भव्य गुरु बालक दास वेशभूषा स्पर्धा में बेटिया आगे रही – कमल कुर्रे 

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। सतनामी समाज छत्तिसगढ युवा प्रकोष्ठ कमल कुर्रे ने बताया कि युवा प्रकोष्ठ टीम के द्वारा आयोजित वीर बलिदानी राजा गुरु बालक दास वेशभूषा स्पर्धा में शामिल होने बच्चों को तैयार कर बाबा बालक दास के रूप आए बड़ी संख्या में समाज प्रमुखों ने वक्ताओं ने अपना आशीर्वाद देते हुए आयोजन की सराहना की। इस कार्यक्रम में बच्चों ने सबकुछ सतनाम मय बना दिया, जिसमें सतनामी समाज की बेटियों ने बाजी मारते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरा स्थान पर भी बेटी ने ही बाजी मारी है।

कमल कुर्रे ने कहा कि गर्व है आज हर छेत्र में बेटियां आगे बढ़ रही हैं आज एक बार फिर से नया अपार ऐतिहासिक सफलता प्राप्त हुई है जिसमें 16 जजों के फार्म द्वारा नंबर देकर चयन किए इसमें प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से साथ देने वाले सभी साथियों को उन्होंने धन्यवाद दिया। पूरे छत्तीसगढ़ के साथ अन्य राज्य के हजारों की संख्या में आए संत समाज साक्षी बने।

पुरस्कार पा कर समाज और अपने माता पिता का नाम रोशन करने वाले बच्चों ने खुश हो कर बाबा के जीवनी पर फोकस करते हुए थके नहीं, जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित हृदय प्रकाश अनंत, यशवंत सतनामी, जितेन्द्र बंजारे, उत्तसेन गहिवारे, सुंदर लहरें,विनोद भारती, शंकर सोनवानी, रघुनाथ भारद्वाज, मनोज बंजारे, दिलीप कुर्रे, राकेश बघेल, वीरेंद्र मतावले, हरीश जांगड़े, हेमलाल भारती, धरम पाटिल, राजा बंजारे, रमेश जांगड़े, मोना खांडे, चन्दन बांधे, शिवा जांगड़े, प्रवीण बंजारे, वीरेंद्र हिरवानी, डेमसन दिड़ही, उपकार सुलतान, डॉ पार्वती कुर्रे, चंद्रशेखर खरे, परमेश्वर टंडन, संजय सारंग, अजय जांगड़े, राहुल खेलवार, बबलू महेश्वर, राहुल माहेश्वरी, शंभु सतनामी, दिलीप मीरी, लक्ष्मीदास कुर्रे एवं पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के साथ अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में समाज प्रमुख एवं युवा टीम शामिल हुए थे उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी लक्ष्मण कुलेश्वर ललित राहुल ने बताया जिसमें प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

1. हर्षिता भारती, राजनांदगांव,21000 रुपए नगद।

2. तनीषा जांगड़े डोमा रायपुर,15000 रुपए नगद।

3. आलोक बांधे 11000 रुपए नगद पिरदा धरसीवां।

और बाकी सभी प्रतिभागियों मोमेंटो, शॉल, प्रस्तति पत्र, फूल माला से स्वागत सम्मान से सम्मानित किया गया।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews