March 8, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाला विधि के साथ संघर्षरत बालक गिरफ्तार…

सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाला विधि के साथ संघर्षरत बालक गिरफ्तार…

थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत अम्बेडकर चौक स्थित सूने मकान को बनाया था अपना निशाना।

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गुढ़ियारी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

घटना के चंद घंटों के भीतर पकड़ा गया बालक को।

बालक के कब्जे से चोरी की संपूर्ण मशरूका कीमती लगभग 12,00,000/- रूपये किया गया है जप्त।

बालक के विरूद्ध थाना गुढियारी में अपराध क्रमांक 299/25 धारा 331(4), 305(ए) बी.एन.एस. का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि प्रार्थिया श्रीमती मीना रंगारी ने थाना गुढियारी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अम्बेडकर चौक गुढियारी में रहती है। प्रार्थिया दिनांक 11.06.2025 को दोपहर में अपने घर में ताला लगाकर सपरिवार शादी समारोह में अग्रसेन भवन टाटीबंध गयी थी, कि दिनांक रात्रि लगभग 03ः15 बजे अपने घर वापस आकर देखी तो घर के मेन दरवाजे का ताला टूटा हुआ था, कमरे अंदर जाकर देखी तो सामान बिखरा हुआ था तथा कमरे में रखें दोनों आलमारी का ताला एवं लॉकर टूटा था एवं लॉकर में रखे सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थिया के घर के मेन दरवाजा का ताला तोडकर, अंदर प्रवेश कर घर के आलमारी का लॉकर तोडकर आलमारी में रखें सोने, चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम को चोरी कर ले गया, कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 299/25 धारा 331(4), 305(ए) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

चोरी की घटना को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक उरला पूर्णिमा लामा, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी गुढ़ियारी को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया था।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गुढ़ियारी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थिया सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन किया गया। प्रकरण में मुखबीर लगाकर भी अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे।

इसी दौरान टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुये प्रकरण में संलिप्त एक लड़के को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ करने पर विधि के साथ संघर्षरत बालक द्वारा चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया।

जिस पर विधि के साथ संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की संपूर्ण मशरूका सोने, चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम जुमला कीमती लगभग 12,00,000/- रूपये जप्त कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार – विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक।

कार्यवाही में निरीक्षक कृष्ण कुमार कुशवाहा थाना प्रभारी गुढ़ियारी, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक सतीश पुरिया, प्र.आर. कुलदीप द्विवेदी, आर. संदीप सिंह, अविनाश देवांगन, हिमांशु राठौड़, वीरेन्द्र बहादुर सिंह तथा थाना गुढ़ियारी से उपनिरीक्षक कैलाश केशरवानी, आर. रविशंकर तिवारी, घनश्याम तिवारी, किशोर राजपूत एवं सुदर्शन सिंह राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews