प्रदेश स्तरीय भव्य गुरु बालक दास वेशभूषा स्पर्धा 15 जून को डोमा रायपुर में…


हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। सतनामी समाज छत्तीसगढ युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष कमल कुर्रे ने बताया कि 15 जून दिन रविवार को हमारे समाज के बच्चों को अपने धर्म संस्कृति एवं समाज के कार्य के प्रति लगन और प्रभाव समाजिक सद्भावना से सीधा संचार हेतु एवं विविध प्रकार के रूपों में अपने स्कूलों एवं अन्य जगहों पर तैयार होकर शामिल होते हैं, तो क्यों न ऐसे में हम अपने समाज के बच्चों को अपने समाज की आन, बान, शान पूज्यनीय वीर बलिदानी राजा गुरु बालक दास साहेब जी के वेशभूषा में पोषक धारण कर एक मंच पर लाए इससे बच्चों में एक एक्टिविटी के रूप में समाज के बीच पाकर गर्व महसूस करेंगे इसी चीज को ध्यान में रखते हुए यह आयोजन कराया जा रहा है जिसमें प्रतिभागी के रूप में शामिल बच्चों को प्रोत्साहन राशि दिया जा रहा है जिसमें प्रथम 21000, दूसरा 15000 तीसरा,11000 इनाम के रूप में दिया जाएगा एवं पूरे प्रदेश के साथ अन्य राज्यों से भी समाज प्रमुखों, सम्माननीय बुद्धिजीवी, सामाजिक संत समाज के लोगों को आमंत्रित किया गया है, जिसमें भोजन, स्वास्थ एवं अन्य सुविधाओं को ध्यान रखते हुए तैयारी की गई है, स्थान रायपुर से लगा हुआ सेजबहार ग्राम डोमा छत्तीसगढ़ में समय सुबह 10 बजे से 12 बजे तक संस्कृति आयोजन हेमलाल चतुर्वेदी का रखा गया है उसके बाद 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक यह आयोजन किया जाएगा, जिसमें अपील करते हैं कि समय से एक घंटा पहले आकार प्रतिभागी अपना नाम दर्ज कराना होगा सभी युवा प्रकोष्ठ टीम तैयारी में लगे हुए हैं उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी लक्ष्मण कुलेश्वर, ललित, राहुल, प्रवीण के द्वारा दिया गया है।



