स्व. विद्याधर सिंह के स्मृति में वेल विशर फाउंडेशन द्वारा बच्चो के लिए दिया गया पंखा…

हरियर एक्सप्रेस, जांजगीर। समाजिक संस्था वेल विशर फाउंडेशन द्वारा संस्था के कोषाध्यक्ष श्रीमति रंजना सिंह के ससुर स्व. विद्या धर सिंह के स्मृति में 6 नग सीलिंग पंखे फर्स्ट स्टेप स्कुल जांजगीर में में प्रदान किया गया। संस्था के कोषाध्यक्ष रंजना सिंह ने बताया कि फर्स्ट स्टेप इंग्लिश मीडियम स्कुल निजी स्कूल है, लेकिन वहां के बहुत ही कम फीस में बेहतर सुविधा के साथ बच्चो को पढ़ाई कराई जाती है। वहां बहुत से जरुरतमन्द बच्चो को मुफ्त शिक्षा बहुत से बच्चो को फीस में से और छूट दे कर व हमारे वीर सैनिक व पुलिस जवानों के बच्चो को 20 प्रतिशत छूट देकर अध्ययन कार्य कराती है। यह एक सहरहनिय कार्य है। फर्स्ट स्टेप स्कूल के संचालक किशोर सिंह ने संस्था का धन्यवाद करते हुए कहा कि वेल विशर फाउंडेशन द्वारा लगातरा समाज के लिए बेहतर कार्य करते आ रही है। इस कार्यक्रम में वेल विशर फाउंडेशन के सभी पदाधिकारि सदस्य व स्कुल के स्टाफ मौजूद रहे।



