वेल विशर फाउंडेशन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण व जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन…

संस्कार भारती विद्या मंदिर स्कुल में बच्चों के साथ किया गया कार्यक्रम।
हरियर एक्सप्रेस, अकलतरा। वेल विशर फाउंडेशन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर संस्कार भारती विद्या मंदिर स्कुल के बच्चो के साथ पर्यावरण जागरूकता अभियान चला कर वृक्षारोपण किया गया। स्कुल के प्रबंधक अनिल तिवारी ने कहा कि हमारे स्कूल में वेल विशर फाउंडेशन द्वारा वृक्षारोपण किया व बहुत ही सहरहनी है। पर्यावरण को बचाने हेतु न केवल समाजिक संस्थाओ बल्कि हर नागरिक को आगे आना चाहिए। वेल विशर फाउंडेशन के सचिव चिराग शर्मा ने बच्चो को जागरूक करते हुए कहा कि आप सभी को भी अपने आस पास पर्यावरण को बचाने हेतु कार्य करना होगा। पॉलिथीन का उपयोग बंद करना होगा। संस्कार भारती विद्या मंदिर स्कूल के प्रिंसिपल अनीता साहू ने कहा कि वेल विशर फाउंडेशन द्वारा लगाए गए पौधों को हमारे स्कुल के स्टॉफ व बच्चो द्वारा अच्छे से ध्यान रख़या जाएगा और उन्हें बड़ा करने की पूरी कोशिश किया जाएगा।
कार्यक्रम में संस्था की कोषाध्यक्ष श्रीमति रंजना सिंह ने कहा कि आज संस्था द्वारा आम, जाम, गुलमोहर और नीम के पेड़ लगाया गया है। वेल विशर फाउंडेशन के सदस्य सतीश मनिकपुरी द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।कार्यक्रम में शुभांगी तिवारी, अनिल तिवारी, अनिता साहू, पवन साहू, रोशनी राठौर, नीतू यादव, देवेंद्र राठौर, प्रितिभा कैवर्त, पूर्णिमा बरेठ, चांद यादव, अल्पना यादव व वेल विशर फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह, सचिव चिराग शर्मा कोषाध्यक्ष रंजना सिंह सदस्य सतीश मनिकपुरी, दीपक साहू, मोहन कश्यप, शरद सिंह, प्रेम निलमरकल, श्रीपाल सिंह व गौतम साहू व संस्कार भारती विद्या मंदिर के छात्र छात्राएं उपिस्थत थे।