March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

कांग्रेस ने की मुख्य निर्वाचन आयोग से गृहमंत्री विजय शर्मा के विरूद्ध आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन किये जाने की शिकायत…

कांग्रेस ने की मुख्य निर्वाचन आयोग से गृहमंत्री विजय शर्मा के विरूद्ध आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन किये जाने की शिकायत…

कांग्रेस ने की मुख्य निर्वाचन आयोग से गृहमंत्री विजय शर्मा के विरूद्ध आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन किये जाने की शिकायत…

नवेद खान, रायपुर। वर्तमान समय में सम्पुर्ण भारत में आदर्श आचार संहिता लागू है ऐसे स्थिति में छत्तीसगढ़ शासन के गृहमंत्री विजय शर्मा के द्वारा अपने नेतृत्व में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुये छत्तीसगढ़ राज्य के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास स्थान में भाजपा नेताओं/कार्यकर्ताओं की भीड़ के साथ बंगले के दरवाजा को तोडकर घुसने का जो प्रयास किया गया है वह अत्यंत ही निन्दनीय है। ऐसा काग्रेस द्वारा मुख्य निर्वाचन आयोग से शिकायत की गई है साथ ही यह कहा गया है कि छत्तीसगढ़ की पुलिस उक्त प्रदर्शन के दौरान मूकदर्शक बनकर शांत खड़ी थी। ऐसी स्थिति में स्वंय छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री द्वारा उक्त विरोध प्रदर्शन करना उनके पद की मार्यदा का घोर उल्लंघन है और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।

उक्त विरोध प्रदर्शन का परमिशन गृहमंत्री ने किस आधिकारी से लिया और आदर्श आचार संहिता के दौरान नेता प्रतिपक्ष के निवास स्थान में विरोध प्रदर्शन हेतु किस आधार पर परमिशन दिया।

निवेदन किया गया है कि छत्तीसगढ़ शासन के गृहमंत्री विजय शर्मा के विरूद्ध आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किये जाने हेतु तत्काल कानुनी / समुचित कार्यवाही किये जाने की कृपा की जाये। साथ ही जब तक लोकसभा चुनाव चल रहे है। गृहमंत्री विजय शर्मा को मंत्री पद से बर्खास्त किया जाये। साथ ही उक्त कार्यवाही की सूचना देने हेतु निवेदन किया गया है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews