थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत पंडरी स्थित श्री शिवम शो-रूम पास दिया था महिला के गले से चैन स्नेचिंग की घटना को अंजाम।
आरोपी रितेश नेताम है शातिर आरोपी जो पूर्व में भी चोरी, नकबजनी एवं मारपीट के 04 प्रकरणों से थाना तेलीबांधा में रह चुका है जेल निरूद्ध।
आरोपी के कब्जे से सोने की चैन कीमती 90,000/- रूपये किया गया है जप्त।
आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 258/25 धारा 304 बी.एन.एस. का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि प्रार्थिया सुनीता सिन्हा ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह दिनांक 31.05.2025 को सुबह करीबन 04.45 बजे अपने एक्टीवा वाहन से मंदिर जा रही थी कि श्री शिवम शो रूम पंडरी पास सायकल सवार एक अज्ञात व्यक्ति प्रार्थिया के पीछे से झप्पटा मारकर उसके गले में पहने सोने की चैन को लेकर भाग गया, कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 258/25 धारा 304 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थिया से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाये गये। तरीका वारदात के आधार पर हाल ही में जेल से रिहा हुये आरोपियों सहित पुराने आरोपियों के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर उनकी तस्दीक कर अज्ञात आरोपी की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे थे।
इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई तथा आरोपी की पहचान कचना निवासी रितेश नेताम जो पूर्व में भी चोरी एवं नकबजनी के प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुका है, के रूप में करते हुये आरोपी की पतासाजी कर आरोपी रितेश नेताम को पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया।
जिस पर आरोपी रितेश नेताम को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सोने की चैन कीमती 90,000/- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त सायकल को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
आरोपी रितेश नेताम पूर्व में भी चोरी, नकबजनी एवं मारपीट के 04 प्रकरणों में थाना तेलीबांधा से जेल निरूद्ध रह चुका है।

गिरफ्तार आरोपी – रितेश नेताम पिता कमलेश नेताम उम्र 20 साल निवासी ब्लॉक व मकान नंबर 14 हाऊसिंग बोर्ड कालोनी कचना थाना खम्हारडीह रायपुर।
कार्यवाही में निरीक्षक रोहित मालेकर थाना प्रभारी सिविल लाईन, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, सउनि. अतुलेश राय, प्र.आर. प्रमोद वर्ठी, पुष्पराज परिहार, आर. विक्रम वर्मा, राजेन्द्र तिवारी, केशव सिन्हा, दिलीप जांगडे, बोधेन्द्र मिश्रा, मनोज सिंह एवं विकास क्षत्री तथा थाना सिविल लाईन से सउनि. सुरेन्द्र दास मानिकपुरी की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।



