
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि दिनांक 29.05.2025 को थाना खमतराई पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कमल चौक भनपुरी के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित कर रहा है कि तत्काल खमतराई पुलिस टीम द्वारा कमल चौक भनपुरी पहुंचकर आरोपी सागर निषाद पिता सीताराम निषाद उम्र-20 वर्ष निवासी संतोषी मंदिर के पास कमल चौक भनपुरी जिला रायपुर के कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 534/25 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी…
1. सागर निषाद पिता सीताराम निषाद उम्र 20 वर्ष निवासी संतोषी मंदिर के पास कमल चौक भनपुरी जिला रायपुर।



