March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

पत्रकारों के साथ गुंडागर्दी करने वाले बाउंसरों को रायपुर पुलिस ने आधा गंजा कर घुमाया शहर में…

पत्रकारों के साथ गुंडागर्दी करने वाले बाउंसरों को रायपुर पुलिस ने आधा गंजा कर घुमाया शहर में…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। गंजा कर बाउंसरों का पुलिस ने जुलूस निकाला। रविवार देर रात अंबेडकर अस्पताल में बाउंसरों ने मीडियाकर्मियों के साथ मारपीट की थी। रिपोर्टर्स रायपुर में हुई चाकूबाजी की घटना में घायल शख्स से जुड़ी रिपोर्टिंग करने पहुंचे थे। रिपोर्टर को न्यूज बनाने से रोकने के लिए बाउंसर हाथापाई पर उतर आए। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि पत्रकारों को धमकाने और व्यवहार करने वाले लोगों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा। अंबेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने मारपीट करने वाले बाउंसर एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।

बता दें कि 2 दिन पहले बिलासपुर में भी फोटो जर्नलिस्ट और उनके पिता पर बदमाशों ने घर-घुसकर जानलेवा हमला कर दिया था। मोहल्ले के बदमाश युवक शेखर गुप्ता घर के बाहर गाड़ी खड़ी कर शराब पी रहे थे, मना करने पर नशेड़ियों ने उनके साथ मारपीट की थी। इस केस में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews