March 9, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

अमृत भारत स्टेशन’ योजना से बदल रहा है भारत का सफर – पुरन्दर मिश्रा

अमृत भारत स्टेशन’ योजना से बदल रहा है भारत का सफर – पुरन्दर मिश्रा

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीकानेर, राजस्थान से ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत 103 पुनर्विकसित स्टेशनों का लोकार्पण किया। रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक पुरंदर मिश्रा ने उरकुरा रेलवे स्टेशन से वर्चुअली इस कार्यक्रम में भाग लिया और इसे ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि अब रेलवे स्टेशन न केवल यात्रा के केंद्र हैं, बल्कि भारत के विकास की नई पहचान भी बन रहे हैं।

‘अमृत भारत स्टेशन’ योजना के तहत देशभर के प्रमुख स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है और उन्हें स्थानीय संस्कृति, परंपरा और वास्तुकला से जोड़ा जा रहा है। ये स्टेशन आज के भारत की प्रगति और आत्मनिर्भरता के प्रतीक हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के उद्बोधन को विधायक मिश्रा ने राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि यह उद्बोधन जन-जन की विकसित और सशक्त भारत के संकल्प की यात्रा में दायित्वों के निर्वहन की ऊर्जा प्रदान करता है।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रमेन डेका, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, अनुसूचित जाति प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और विधायक गुरु खुशवंत साहेब, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, विधायक मोतीलाल साहू, सुनील सोनी और रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल सहित रेलवे विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

विधायक मिश्रा ने कहा कि ‘अमृत भारत स्टेशन’ योजना से न केवल रेलवे स्टेशनों का विकास हो रहा है, बल्कि इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह योजना भारत के विकास की नई दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे देश के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने प्रधानमंत्री मोदी के इस पहल की सराहना की और कहा कि यह योजना भारत के विकास की गति को और तेज करेगी। उन्होंने कहा कि ‘अमृत भारत स्टेशन’ योजना से न केवल रेलवे स्टेशनों का विकास होगा, बल्कि इससे देश के नागरिकों को भी लाभ मिलेगा।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews