March 10, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

आंधी तूफान का फायदा उठा कर जेब में रखा मोबाइल छिन कर भागने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार…

आंधी तूफान का फायदा उठा कर जेब में रखा मोबाइल छिन कर भागने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार…

थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर छ.ग.।

अपराध क्रमांक 173/2025 धारा 303(2),3(5) भारतीय न्याय संहिता।

नाम आरोपी…

01. विकास बघेल पिता लक्ष्मीधर बघेल उम्र 19 वर्ष निवासी कैलाशपुरी गोलू प्रजापति का मकान थाना सिटी कोतवाली जिला रायपुर छत्तीसगढ़।

2. गौरव दुबे पिता शिव प्रसाद दुबे उम्र 23 वर्ष निवासी मारवाड़ी कब्रिस्तान दुलारी नगर थाना सिटी कोतवाली जिला रायपुर छत्तीसगढ़।

3. रूपेश दीप उर्फ रूपु पिता स्वर्गीय नवाजनो दीप उम्र 26 वर्ष निवासी कैलाशपुरी दुलारी नगर थाना सिटी कोतवाली जिला रायपुर छत्तीसगढ़।

जब्त की गई मसरूका:- मोटरसाइकिल एक्टिवा क्रमांक सी जी 04 एच.एल. 9675 कीमती 20.000 , एक मोबाइल रियल मि कंपनी का कीमती ₹10000 कुल 30.000 रुपए।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉक्टर श्री लाल उम्मेद सिंह के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री दौलत राम पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश देवांगन के पर्यवेक्षण मे संपत्ति संबंधी अपराधो पर अकुंश लगाने हेतू चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत थाना पुरानी बस्ती पुलिस के कार्य से मोबाइल चोरो को गिरफतार करने मे सफलता प्राप्त हुई।

संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 01.05.2025 को प्रार्थी राजेंद्र कुमार साहू पिता सुरेंद्र कुमार साहू उम्र 49 वर्ष निवासी रावतपुरा कॉलोनी फेस 1 थाना टिकरापारा जिला रायपुर छत्तीसगढ़ थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 01.05.2025 की रात्रि 08:00 बजे छुट्टी होने के बाद अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक सी जी 04 के एफ 2349 में चंगोराभाठा से अपने कॉलोनी रावतपुरा जा रहा था वर्धमान शोरूम के पास भाटा गांव में पहुंचा था आंधी तूफान आने से प्रार्थी अपना मोटरसाइकिल को रोका वहीं पर तीन लड़के खड़े थे तभी तीनों लड़के इसके पास आए एक लड़का इसके शर्ट की जेब में रखे मोबाइल फोन को निकाल लिया और तीनों लड़के सफेद रंग के एक एक्टिवा वाहन में बैठकर भाग गए आरोपीगण को भागते हुए प्रार्थी मोटरसाइकिल नंबर को देख लिया था प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पुरानी बस्ती में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 173/2025 धारा 303(2),3(5) भारतीय न्याय संहिता पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी को चेक किया गया किंतु पता नहीं चला जिससे अज्ञात आरोपियों के पता तलाश हेतु थाना क्षेत्र में मुखबिर लगाई गई। मुखबिर से सूचना मिला कि की तीन लड़के मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04 एच.एल. 9675 पर सवार होकर भाटा गांव में घूम रहा है की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम घटनास्थल पर रवाना हुआ आरोपियों को थाना लाकर कड़ाई से पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया आरोपीगण के विरुद्ध पर्याप्त सबूत पाए जाने व चोरी गई माल मशरूका को जब्त कर आरोपी को विधिवत दिनांक 01.045.2025 को गिरप्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews