March 10, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

गांजा तस्करी करते उड़ीसा के 02 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार…

गांजा तस्करी करते उड़ीसा के 02 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार…

थाना गंज क्षेत्रांतर्गत फाफाडीह चौक पास तस्करों को पकड़ा गया गांजा के साथ रंगे हाथ।

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम की कार्यवाही।

आरोपियों के कब्जे से कुल 18 किलो 210 ग्राम गांजा किया गया है जप्त।

जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 1,75,000/- रूपये।

आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 112/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री अमरेश मिश्रा एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 01.05.25 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि आटो में सवार दो व्यक्ति अपने पास बैग में गांजा रखें है तथा न्यू बस स्टैण्ड से रेलवे स्टेशन की ओर आ रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री केशरी नंदन नायक द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी गंज को आरोपियों की पतासाजी कर गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आरोपियों को पकड़ने हेतु फाफाडीह चौक में नाकेबंदी पाईंट लगाया गया। इसी दौरान टीम के सदस्यों द्वारा मुखबीर द्वारा बताये आटो वाहन को आता देखकर आटो को रोकवाकर उसमें सवार दोनों व्यक्तियों से पूछताछ करने पर व्यक्तियों ने अपना नाम लक्ष्मण भतरा एवं पगनू समरथ निवासी उडीसा का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी लक्ष्मण भतरा एवं पगनू समरथ को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 18 किलो 210 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1,75,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 112/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

01. लक्ष्मण भतरा पिता कमलू भतरा उम्र 26 साल निवासी ग्राम डोंगरी पोस्ट कोटपाड थाना कोटपाड़ जिला कोरापुट उड़ीसा।

02. पगनू समरथ पिता कार्तिक समरथ उम्र 21 साल निवासी ग्राम डोंगरी पोस्ट कोटपाड थाना कोटपाड़ जिला कोरापुट उड़ीसा।

कार्यवाही में निरीक्षक यशवंत सिंह थाना प्रभारी गंज, एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, सउनि. मंगलेश्वर सिंह परिहार, आर. अजय चौधरी, प्रवीण मौर्य एवं गौरीशंकर साहू तथा थाना गंज से उपनिरीक्षक पी.आर. साहू, म.प्र.आर. दुर्गा बघेल, राजेश निषाद तथा आर. अशोक राठौर की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews